Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लेडी डॉन पर पुलिस का शिकंजा- दो करोड रुपए की संपत्ति कुर्क

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

लेडी डॉन पर पुलिस का शिकंजा- दो करोड रुपए की संपत्ति कुर्क

लेडी डॉन के खिलाफ की गई कुर्की की कार्रवाई से गैरकानूनी ढंग से पैसा कमाकर रातों-रात अमीर बने लोगों में हड़कंप मचा हुआ है

Advertisement Box

मुरादाबाद। जिला अधिकारी की ओर से दिए गए आदेशों के बाद चरस तस्करी के मामले में जेल में बंद लेडी डॉन हसीना की तकरीबन 2 करोड रूपये की संपत्ति को पुलिस द्वारा कुर्क कर लिया गया है। डीएम के निर्देश पर पुलिस द्वारा जब्त की गई संपत्ति में लेडी डॉन की जयंतीपुर स्थित कोठी भी शामिल है। लेडी डॉन के खिलाफ की गई कुर्की की कार्रवाई से गैरकानूनी ढंग से पैसा कमाकर रातों-रात अमीर बने लोगों में अब हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेशों के बाद लेडी डॉन हसीना की तकरीबन 20000000 रूपये की संपत्ति को प्रशासन द्वारा कुर्क कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया है कि जब्त की गई गैंगस्टर हसीना की संपत्ति में उसकी जयंतीपुर स्थित कोठी भी शामिल है जो लेडी डॉन ने अपराधों के माध्यम से धन इकट्ठा कर अर्जित की थी।  लेडी डॉन हसीना चरस की तस्करी करने के साथ-साथ जनपद भर में सट्टे के कारोबार के लिए भी बदनाम है। जिसके चलते उसका नेटवर्क केवल मुरादाबाद मंडल में ही नहीं बल्कि समूचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। अपने इसी कारोबार की वजह से हसीना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नशे एवं सट्टे के संसार में लेडी डॉन के नाम से कुख्यात है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp