Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मैं कभी किसी को नहीं डांटता हूं. मेरी आवाज जरा ऊंची हैं. यह मेरा ‘मैन्यूफैक्चरिंग डिफेक्ट’ है : अमित शाह

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

मैं कभी किसी को नहीं डांटता हूं. मेरी आवाज जरा ऊंची हैं. यह मेरा ‘मैन्यूफैक्चरिंग डिफेक्ट’ है : अमित शाह

नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोक सभा में तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की एक टिप्पणी पर कहा कि वह कभी किसी को नहीं डांटते और न ही गुस्सा होते हैं लेकिन कश्मीर का सवाल आता है तो गुस्सा आ जाता है.

‘दंड प्रक्रिया (शिनाख्त) विधेयक, 2022’ को चर्चा एवं पारित करने के लिए सदन में रखते हुए शाह ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ‘मॉडल कारागार मैनुअल’ बना रही है जिसे राज्यों को भेजा जाएगा.

Advertisement Box

जब तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने कहा कि इस तरह के किसी मैनुअल का मसौदा उन्होंने नहीं देखा है तो शाह ने कहा, ‘नहीं देखेंगे, क्योंकि आप सरकार में नहीं हैं. सरकार अभी बना रही है. आप सरकार में होते तो जरूर देखते. मैं आपको अग्रिम रूप से आश्वस्त करने के लिए यह बात कह रहा हूं।

इस पर सदन में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय कहते सुने गये कि ‘आप जब दादा (सौगत राय) को बोलते हैं तो डांटकर बोलते हैं’. इसके जवाब में शाह ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘नहीं, नहीं….मैं कभी किसी को नहीं डांटता हूं. मेरी आवाज जरा ऊंची हैं. यह मेरा ‘मैन्यूफैक्चरिंग डिफेक्ट’ है।

उन्होंने कहा, ‘न मैं कभी किसी को डांटता हूं और न कभी गुस्सा होता हूं. कश्मीर का सवाल आ जाता है तो (गुस्सा) हो जाता हूं, बाकी नहीं होता.’ इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य हंस पड़े।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp