Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ज़हरीली शराब ने ली 7 लोगों की जान, एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से बीमार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

ज़हरीली शराब ने ली 7 लोगों की जान, एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से बीमार

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से अहरौला थाना क्षेत्र के कई गांवों में हाहाकार मचा है। इस घटना से आधा दर्जन गांवों में हाहाकार मच गया है।

इस घटना से ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने माहुल कस्बे में चक्काजाम कर दिया है। जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अहरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायम माहुल स्थित देसी शराब की दुकान से रविवार को बेची गई शराब जहरीली मिली है। अभी तक जहरीली शराब पीने से सात लोगों की जान चली गई है। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती हैं।

Advertisement Box

उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब का कहर जारी है। पहले भी जहरीली शराब से कई लोगों की जान जा चुकी है। सरकार और प्रशासन ने जहरीली शराब को लेकर कई अभियान चलाया लेकिन सिर्फ कागाजों तक ही सीमित हो गया। लिहाजा, आज जहरीली शराब से मौत का तांडव जारी है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp