Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म करता था पड़ोसी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म करता था पड़ोसी

गर्भवती होने पर खुला राज

गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म क आरोप पड़ोसी पर लगाया गया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, फर्रुखनगर इलाके में एक 16 वर्षीय किशोरी से पड़ोस में रहने वाला युवक काफी समय तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और एक दिन पेट में दर्द होने पर इस मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर गुरुवार को फर्रुखनगर थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक निजी कंपनी में काम करता था और पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता था।

Advertisement Box

पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी सबसे छोटी बेटी ने पेट में दर्द होने की बात बताई। जब वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गया तो उसके गर्भवती होने का पता चला। बच्ची से पूछताछ करने पर उसके साथ दुष्कर्म का खुलासा हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp