Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुब्रमण्यम स्वामी का पीएम मोदी पर बड़ा बयान, मोदी को बताया

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

सुब्रमण्यम स्वामी का पीएम मोदी पर बड़ा बयान, मोदी को बताया

भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं सुब्रमण्यम स्वामी मोदी सरकार के उन नेताओं में से एक हैं जो अपनी पार्टी के नेताओं को निशाने पर लेते रहते हैं। अब भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने देश की अर्थव्यवस्था और विदेश नीति के मामले में केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि विदेश नीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर मोदी सरकार फेल साबित हुई है।
इस मामले में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है कि “यह स्पष्ट हो गया है कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था और विदेश नीति में विकास देने के मामले में असफल साबित हुई है। लद्दाख मामले में हमारी रक्षा नीति अब तक की सबसे बड़ी विफलता के रूप में नजर आ रही है। मैं मोदी सरकार की विफलताओं को रिसेट करने में मदद करने के लिए तैयार हूं लेकिन इसमें अहंकार ही एक सबसे बड़ी बाधा है।

इससे पहले भी भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी कई बार देश की अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने भारत की सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को बेचे जाने के मुद्दे पर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जिस एयर इंडिया को भारत सरकार द्वारा बेचा गया है। उसे सरकारी बैंक ही फाइनेंस कर रहे हैं। यह एक पोंजी स्कीम है।
इन सभी मुद्दों के साथ-साथ सुब्रमण्यम स्वामी भारत चीन सीमा विवाद पर भी कई बार कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने सरकार को सवालों के कटघरे में खड़े करते हुए जब हमारी सीमा के अंदर कोई घुसा ही नहीं। तो बातचीत क्यों की जा रही है?
चीन के साथ 18 बार बैठक की गई और 5 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन का दौरा किया। लेकिन इससे भी कुछ हासिल नहीं हुआ है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp