Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इटावा में SSP आफिस में शराब पार्टी करने का फोटो हुआ वायरल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

इटावा में SSP आफिस में शराब पार्टी करने का फोटो हुआ वायरल

इटावा में SSP आफिस में शराब पार्टी करने का फोटो हुआ वायरल

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में एसएसपी आफिस में शराब पार्टी करने का फोटो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह ने हेड कांस्टेबल संजय कनौजिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सिंह ने सोमवार को बताया कि शराब पार्टी का फोटो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल संजय कनौजिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की विभागीय जांच इटावा के एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र सिंह को सौंप दी गई है।

वायरल फोटो के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि इस फोटो को समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए मंजीत यादव ने रविवार को ट्वीट किया था। मंजीत यादव ने अपने ट्वीट में लिखा था “ यह है योगी जी की पुलिस …मुख्य आरक्षी संजय कनौजिया इटावा में एसएसपी आफिस में हेड पेशी की पोस्ट पर है। जो आरक्षियों से तबादले के नाम पर अवैध वसूली करता है और आफिस में ही शराब पीता है इसके ऊपर क्या कार्रवाई होगी।

Advertisement Box

मंजीत यादव के ट्वीट के बाद आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने इटावा पुलिस को कार्रवाई के निदेर्श दिए हुए थे। इसी कड़ी में इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह ने संजय कनौजिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वायरल फोटो को देखने के बाद स्पष्ट हो रहा है कि यह फोटो सर्दी के मौसम का है लेकिन यह फोटो कब का है यह बात साफ नहीं हो पा रही है। फोटो में स्पष्ट होता दिखाई दे रहा है कि चार प्लास्टिक के गिलासों में शराब भरी हुई दिखाई दे रही है।
वायरल फोटो के बारे में एक बात साफ हो रही है कि जो लोग इस पार्टी में शामिल हुए रहे होंगे उन्हीं में से किसी एक ने यह फोटो वायरल की है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp