UP : माफियाओं की 11 अरब से ज्यादा की संपत्ति जब्त, योगी सरकार में अतीक-मुख्तार गैंग को सबसे ज्यादा चोट
अतीक गैंग के 60 सदस्यों के असलहे निरस्त हुए, तो गैंग के खिलाफ 21 मुकदमे दर्ज कर 9 को भेजा जेल. 11 के खिलाफ गुंडा एक्ट लगा और एक के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। सोनभद्र जेल में निरुद्ध माफिया सुंदर भाटी पर कार्रवाई
माफिया सुंदर भाटी गैंग के 9 सदस्यों पर की गई कार्रवाई में 63 करोड़ 24 लाख 53 हजार की संपत्ति ध्वस्त/जब्त की गई.
गैंग के 4 शस्त्र लाइसेंस निरस्त. 3 को भेजा गया जेल और 2 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है.
बलिया जेल निरुद्ध माफिया ध्रुव कुमार उर्फ कुंटू सिंह पर कार्रवाई
माफिया कुंटू सिंह गैंग के 43 सदस्यों के खिलाफ हुई कार्रवाई में 20 मुकदमे दर्ज कर 43 की गिरफ्तारी की.
कुंटू गैंग के 4 सदस्यों के खिलाफ गुंडा एक्ट, 24 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है.
कुंटू सिंह गैंग के खिलाफ 17 करोड़ 91 लाख 96 हजार रु. मूल्य की सम्पत्ति ध्वस्त/जब्त की गई।
अन्य अपराधियों पर कार्रवाई
प्रदेश के सूचीबद्ध 25 माफियाओं व 8 कुख्यात अपराधियों के गैंग के खिलाफ अब तक कुल 625 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त/जब्त व अवैध कब्जों से मुक्त कराई गई.
अब तक 204 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये गए.
विभिन्न 515 अपराधी गैंग सदस्यों के खिलाफ 203 मुकदमे दर्ज किए गए.
240 से अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी व 67 के खिलाफ गुंडा एक्ट और 148 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के साथ 6 के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई।
इन माफियाओं को हुई सजा
सूचीबद्ध माफियाओं में संजीव उर्फ जीवा (मुजफ्फरनगर), ओमप्रकाश उर्फ बब्लू श्रीवास्तव (कमिश्नरेट लखनऊ), सुंदर भाटी,सिंहराज भाटी (कमिश्नरेट नोएडा) को आजीवन कारावास सज़ा हुई है.
माफिया आकाश जाट को 2 मुकदमों में 7 वर्ष, 3 वर्ष की अलग- अलग सज़ा हुई है, जबकि इस गैंग के सदस्य अमित उर्फ भूरा को 3 साल व 1 साल की सज़ा करवाई गई है.
सूचीबद्ध माफियाओं के अलग 8 अन्य कुख्यात अपराधियों के खिलाफ अब तक 40 करोड़ रु. मूल्य की संपत्ति ध्वस्त/जब्त की गई. वहीं, 2 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।








