Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोविड नियम के तहत सुबह 7 से शाम 7 बजे तक मिलेगी छूट: नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

कोविड नियम के तहत सुबह 7 से शाम 7 बजे तक मिलेगी छूट: नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा…

Advertisement Box

शनिवार/रविवार की बंदी पहले की तरह जारी रहेगी…

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अब सभी जिले कोरोना कर्फ्यू से बाहर। कल 9 जून बुधवार से लखनऊ में भी खुलेंगीं दुकानें व बाजार। लेकिन शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे नाईट कर्फ्यू एवं वीकेंड कर्फ्यू (शनिवार/रविवार) जारी रहेगा। यूपी के सभी जिलों में अब 600 से कम हुए सक्रिय केस। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 797 केस आए। अब प्रदेश में कुल सक्रिय केस 14,000।
टीम 9 की मीटिंग में हुआ फैसला, यूपी के सभी जिलों में कोरोना कर्फ्यू खत्म, सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू, और वीकेंड जारी रहेगा, शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगा कर्फ्यू। शर्तों के साथ सुबह 7 से शाम 7 तक दुकानें खुलेगी।
ये है यूपी के सभी जिलों के लिए नई गाइडलाइन्स…..
कोरोना के अभियान से जुड़े फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में पूर्ण उपस्थिति रहेगी एवं शेष सरकारी कार्यालय अधिकतम 50% उपस्थिति के साथ खुलेंगे और उसमें 50% कर्मी ही रहेंगे।
निजी कंपनियों के कार्यालय भी मास्क की अनिवार्यता के साथ खोले जा सकेंगे।
औद्योगिक संस्थान खुले रहेंगे, सब्जी मंडी पूर्व की भांति खुली रहेंगी।
स्कूल कॉलेज तथा शिक्षा संस्थान शिक्षण कार्य हेतु बंद रहेंगे।
रेस्टोरेंट्स से केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी. इसके अलावा हाई-वे व एक्सप्रेस-वे के किनारे ढाबा व ठेला/खोमचे वालों को खोलने वालों को अनुमति मास्क व दो गज दूरी के साथ होगी।
कन्टेन्मेंट जोन को छोड़कर शेष स्थानों में धर्म स्थलों के अंदर एक बार में एक स्थल पर 5 से अधिक श्रद्धालु न हों।
अंडे, मांस और मछली की दुकानों को पर्याप्त साफ-सफाई तथा सैनिटाइजेशन का ध्यान रखते हुए बंद स्थान अथवा ढके हुए खोलने की अनुमति होगी।
समस्त प्रदेश में गेहूं क्रय केंद्र एवं राशन की दुकानें खुली रहेंगी।
कोचिंग संस्थान सिनेमा जिम स्विमिंग पूल क्लब एवं शॉपिंग मॉल पूर्णतः बंद रहेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp