नौसेना का जवान 17 दिनों से गायब:शिप पर ड्यूटी से हुआ लापता; परिजनों ने पीएम और अमेठी सांसद से लगाई मदद की गुहार, एक माह पहले आया था घर
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|

Mohammad Siraj
नौसेना का जवान 17 दिनों से गायब:शिप पर ड्यूटी से हुआ लापता; परिजनों ने पीएम और अमेठी सांसद से लगाई मदद की गुहार, एक माह पहले आया था घर

जिले के जामो थाना क्षेत्र के उमराडीह गांव निवासी मोहम्मद रऊफ का बेटा मोहम्मद अरमान (21) दो साल पहले नौसेना में भर्ती हुआ था। फिलहाल वो गुजरात के पोरबंदर में ड्यूटी कर रहा था। पिछले माह छुट्टी पर घर आया था और वापस ड्यूटी पर गया।
परिजनों के अनुसार, ड्यूटी पर जाने के बाद वो शिप पर सवार हुआ और ड्यूटी करके वापस लौटा था। लेकिन 17 दिन पहले जब वह दूसरी बार शिप में सवार होकर ड्यूटी करने गया तब वह वापस नहीं आया। शिप में उसके साथ क्या हुआ? कब हुआ ? कैसे हुआ? किसी को कुछ भी पता नहीं है।
30 अप्रैल को परिजनों को मिली सूचना
30 अप्रैल 2021 को नौसेना ने मो. अरमान के मिसिंग की सूचना का लेटर घर भेजा। जैसे ही लेटर मिला तो घर वालों के तो होश उड़ गए। तबसे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार ने अधिकारियों से बात की। लेकिन, किसी ने भी सही और स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
परिवार के लोग रोजाना नौसेना के संपर्क में हैं। 17 दिन बीतने के बाद भी अरमान का कोई पता नहीं चल सका है। अब परिवार ने पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेठी सांसद से मदद की गुहार लगाई है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |