Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्तार की एंबुलेंस प्रकरण में BJP नेता डॉ.अलका राय अपने भाई के साथ गिरफ्तार, और बढ़ेंगी डॉन की मुश्किल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

मुख्तार की एंबुलेंस प्रकरण में BJP नेता डॉ.अलका राय अपने भाई के साथ गिरफ्तार, और बढ़ेंगी डॉन की मुश्किल

लखनऊ, पंजाब की रूपनगर जेल से प्रदेश की बांदा जेल में वापसी करने वाले बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किल लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। मुख्तार अंसारी को पंजाब में पेशी के दौरान प्रयोग में लाई गई बाराबंकी की एंबुलेंस के मामले में मऊ की भाजपा नेता डॉ. अलका राय और उनके भाई की गिरफ्तारी के बाद मऊ से बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी पर अब एक और केस दर्ज होना तय है।बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि एसआईटी जांच के बाद यह गिरफ्तारी की गई है। डॉ. अलका राय पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर एम्बुलेंस का पंजीकरण कराने का आरोप है। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में एक आरोपी राजनाथ यादव की गिरफ्तारी पहले हो हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने बताया कि डॉ. अलका राय ने कहा था कि माफिया डॉन मुख़्तार ने जबरन उनसे कागजात पर हस्ताक्षर करवाए थे। अलका राय के बयान के आधार पर बाराबंकी पुलिस ने मुख़्तार के खिलाफ साजिश और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया। मुख़्तार को 120बी का आरोपी बनाया गया और मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp