Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मान

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित विधान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।

शामली में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के जांबाज इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने अदम्य साहस का परिचय दिया। अपराधियों के साथ मुठभेड़ में उन्होंने बहादुरी से मुकाबला करते हुए कई दुर्दांत अपराधियों को मार गिराया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अंततः देश एवं प्रदेश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर वीरगति को प्राप्त हुए।

Advertisement Box

इंस्पेक्टर सुनील कुमार के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने वीर पुलिसकर्मियों के साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूत अपने जीवन की परवाह किए बिना राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनका शौर्य और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp