Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट, विशेषज्ञों की निगरानी में मिलेगा इलाज

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट, विशेषज्ञों की निगरानी में मिलेगा इलाज

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

लखनऊ। प्रदेश के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए मोबाइल हेल्थ यूनिट्स की शुरुआत की गई। शुक्रवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, उत्तर प्रदेश शासन और पीडी हिंदुजा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को फ्लैग ऑफ किया।

Advertisement Box

इस दौरान डिप्टी सीएम ने ‘सेविंग लाइव्स एंड बिल्डिंग ए हेल्थियर भारत’ राष्ट्रीय अभियान की भी शुरुआत की। शहीद पथ स्थित लोहिया संस्थान के मातृ एवं शिशु रेफरल अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

दूरदराज के क्षेत्रों में पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

ब्रजेश पाठक ने कहा कि मोबाइल हेल्थ यूनिट्स के जरिए उन क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा, जहां लोगों को जांच और उपचार के लिए दूर स्थित अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।

इन मोबाइल यूनिट्स के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, बीमारियों की पहचान और आवश्यक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। गंभीर अथवा जटिल बीमारी के मामलों में मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रेफर किया जाएगा।

महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समारोह में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की ओर से उत्तर प्रदेश में मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य कल्याण पहल का भी शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं और किशोरों से जुड़ी स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देना है।

कार्यक्रम में सेशेल्स गणराज्य में भारत की उच्चायुक्त हैरीसोया लतियाना, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार सिंह, हिंदुजा ग्रुप के ग्रुप प्रेसिडेंट डॉ. एसके चड्ढा, आरएमएलआईएमएस निदेशक प्रो. सीएम सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग और हिंदुजा समूह के अधिकारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp