Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

13 जुलाई से जनता के लिए खुलेगा लखनऊ-कानपुर 6-लेन एक्सप्रेसवे, 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

13 जुलाई से जनता के लिए खुलेगा लखनऊ-कानपुर 6-लेन एक्सप्रेसवे, 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर

लखनऊ। 13 जुलाई से बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर 6-लेन एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। करीब 63 किलोमीटर लंबे और लगभग 4,700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

Advertisement Box

एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद लखनऊ से कानपुर का सफर, जो वर्तमान में लगभग 2.5 से 3 घंटे का होता है, घटकर 35 से 45 मिनट रह जाएगा। पूरी तरह सिग्नल-फ्री इस मार्ग पर वाहनों की अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेसवे पर 3 बड़े पुल, 28 छोटे पुल, 38 अंडरपास, 6 फ्लाईओवर और 2 एलिवेटेड सेक्शन बनाए गए हैं। इसके अलावा निगरानी और यातायात प्रबंधन के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। यह एक्सप्रेसवे दोनों शहरों के बीच आवागमन को तेज, सुरक्षित और सुगम बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति देगा।

 

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp