
Written by
Bureau Report
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी ने जनप्रतिनिधियों संग की समीक्षा बैठक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 जुलाई 2026 को अयोध्या में जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिले के सांसद, विधायक एवं विधान परिषद के सदस्यों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कानून-व्यवस्था तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास संबंधी सुझाव प्राप्त किए तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अयोध्या के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा शासन की प्राथमिकताओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।









