
यूपी में 29 जून से सक्रिय होगा मानसून, 66 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून अब सक्रिय होने जा रहा है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 30 जून से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में व्यापक और अच्छी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के 66 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तराई क्षेत्र के कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
दक्षिणी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में अगले दो दिनों तक उमस और गर्मी बनी रह सकती है। हालांकि मानसून सक्रिय होने के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
इन जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट:
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है।








