Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, तीन दिन में 44.56 करोड़ की कमाई

कॉकटेल 2 फिल्म
कॉकटेल 2 फिल्म
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

मुंबई। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। निर्देशक होमी अदजानिया की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म की कमाई में साफ दिखाई दे रहा है। रिलीज के पहले वीकेंड में ही फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और इसने 16.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं, रविवार को तीसरे दिन रात 8 बजे तक फिल्म ने 14.81 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 44.56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अंतिम आंकड़े आने तक फिल्म 45 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

Advertisement Box

फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में कई चर्चित फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। इनमें ‘मिराई’ (44.60 करोड़), ‘ड्रीम गर्ल’ (44.57 करोड़), ‘एयरलिफ्ट’ (44.30 करोड़), ‘नरसिम्हा रेड्डी’ (44.30 करोड़), ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (44.17 करोड़), ‘बाला’ (43.95 करोड़), ‘गुंडे’ (43.96 करोड़), ‘बादशाह’ (43.30 करोड़), ‘मास्टर’ (43.20 करोड़) और ‘ओएमजी 2’ (43.11 करोड़) जैसी फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन शामिल हैं।

गौरतलब है कि फिल्म ने रिलीज के महज दो दिनों के भीतर ही दुनियाभर में 53.4 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था और 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्मों में अपनी जगह बना ली थी। फिल्म को युवाओं के साथ-साथ फैमिली ऑडियंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

‘कॉकटेल 2’ के जरिए शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। तीनों कलाकारों की केमिस्ट्री और होमी अदजानिया के निर्देशन को दर्शक पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म पहले ही वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाने में कामयाब रही है।

हालांकि, तीसरे दिन के ये शुरुआती आंकड़े हैं और अंतिम कलेक्शन में बदलाव संभव है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि फिल्म पहले हफ्ते में 100 करोड़ क्लब की ओर कितनी तेजी से बढ़ती है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp