Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, हैरी ब्रूक बने नंबर-1 बल्लेबाज; शुभमन गिल भारत के शीर्ष बल्लेबाज

हैरी ब्रूक बने नंबर-1 बल्लेबाज
हैरी ब्रूक बने नंबर-1 बल्लेबाज
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अपने ही साथी खिलाड़ी जो रूट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया है। वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन के दम पर टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंइंग्लैंड के स्टार बल्लेबाजग में लंबी छलांग लगाते हुए भारत के सर्वोच्च रैंक वाले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया है।

लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में जो रूट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रूट पहली पारी में केवल एक रन और दूसरी पारी में आठ रन बनाकर आउट हो गए। खराब प्रदर्शन का असर उनकी रैंकिंग पर भी पड़ा और वह 851 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान से सीधे तीसरे स्थान पर खिसक गए। इसका फायदा हैरी ब्रूक को मिला, जिन्होंने 869 रेटिंग अंकों के साथ टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। ब्रूक ने इसी मुकाबले की पहली पारी में 56 रनों का योगदान दिया था।

Advertisement Box

ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी रैंकिंग में एक स्थान का फायदा उठाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस तरह टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष तीन स्थानों पर अब हैरी ब्रूक, ट्रेविस हेड और जो रूट काबिज हैं।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी रैंकिंग में शानदार उछाल दर्ज किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में गिल ने 126 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी। भारत ने यह मुकाबला एक पारी और 300 रनों के विशाल अंतर से अपने नाम किया था। इस प्रदर्शन के चलते गिल को दो स्थानों का फायदा मिला और वह 743 रेटिंग अंकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गए। इसके साथ ही वह भारत के सबसे ऊंची रैंकिंग वाले टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल एक स्थान नीचे खिसककर नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब भी नंबर-1 पर बने हुए हैं। वहीं ऑलराउंडर रैंकिंग में रवींद्र जडेजा शीर्ष स्थान पर कायम हैं। हालांकि गेंदबाजी रैंकिंग में जडेजा को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वह 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों का टेस्ट क्रिकेट में दबदबा बरकरार है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp