Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़: अंतिम संस्कार के बाद जांच तेज, सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

ट्विशा शर्मा केस
ट्विशा शर्मा केस
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार रविवार को भदभदा श्मशान घाट पर किया गया। उनकी मौत के 12 दिन बाद हुए इस अंतिम संस्कार में माहौल बेहद भावुक रहा। भाई मेजर हर्षित ने उन्हें मुखाग्नि दी, जबकि मां और अन्य परिजन बिलखते नजर आए। परिवार और परिचितों की आंखें नम थीं और श्मशान घाट पर भारी भीड़ मौजूद रही।

इससे पहले मामले में जांच प्रक्रिया के तहत दिल्ली AIIMS की विशेषज्ञ टीम ने भोपाल AIIMS में दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। करीब तीन घंटे चली इस प्रक्रिया के दौरान सैंपल और विसरा सुरक्षित रखे गए। टीम ने सभी नमूने सीलबंद कर जांच रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसे बाद में आधिकारिक रूप से सौंपा जाएगा।

Advertisement Box

गौरतलब है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में ट्विशा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। इस मामले को लेकर ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है।

मामले ने अब राजनीतिक और न्यायिक स्तर पर भी गंभीर मोड़ ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई तय की है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने पर सहमति जताई है। इसके साथ ही आरोपी पति की पुलिस रिमांड बढ़ाई गई है और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp