Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुप्रीम कोर्ट में ऊर्जा बचत की दिशा में बड़ा कदम, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम लागू

सुप्रीम कोर्ट (FILE PHOTO)
सुप्रीम कोर्ट (FILE PHOTO)
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की अपील का असर अब देश की सर्वोच्च न्यायपालिका में भी दिखाई देने लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम से जुड़े नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

नए नियमों के तहत अब हर सोमवार और शुक्रवार को विशेष रूप से ‘मिसलेनियस’ मामलों की सुनवाई वर्चुअल मोड में की जाएगी। इससे वकीलों और पक्षकारों को अदालत आने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे यातायात दबाव कम होने के साथ-साथ ईंधन की खपत में भी कमी आएगी।

Advertisement Box

इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में कार्यरत 50 प्रतिशत कर्मचारी रोटेशन के आधार पर वर्क फ्रॉम होम करेंगे, जबकि शेष स्टाफ कार्यालय से कार्य जारी रखेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्य की दक्षता पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट का यह कदम ऊर्जा संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है और इससे अन्य न्यायालयों में भी हाइब्रिड कार्य प्रणाली अपनाने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp