Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कानपुर में बनेगा देश का पहला एरोनॉटिक्स एंड डिफेंस स्किल्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

फ्रांस के सहयोग से NSTI कानपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र

युवाओं को एविएशन, ड्रोन और डिफेंस टेक्नोलॉजी में मिलेगी हाईटेक ट्रेनिंग

Advertisement Box

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSTI) में भारत का पहला “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एरोनॉटिक्स एंड डिफेंस स्किल्स” स्थापित किया जाएगा। यह अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र फ्रांस के सहयोग से विकसित किया जाएगा।

इस सेंटर का उद्देश्य युवाओं को एविएशन, ड्रोन टेक्नोलॉजी और डिफेंस सेक्टर से जुड़ी आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित करना है। यहां छात्रों और प्रशिक्षुओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सरकार का मानना है कि इस पहल से कानपुर की पहचान देश के प्रमुख एयरोस्पेस और डिफेंस हब के रूप में और मजबूत होगी। साथ ही युवाओं को रोजगार और नई तकनीकों में विशेषज्ञता हासिल करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले समय में ड्रोन, रक्षा निर्माण और एयरोस्पेस सेक्टर में तेजी से बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए यह सेंटर देश के स्किल डेवलपमेंट क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp