Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बंगाल चुनाव से पहले तीखा सियासी वार: अमित शाह का ममता बनर्जी पर हमला, जनता में गुस्से का दावा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बंगाल चुनाव से पहले तीखा सियासी वार: अमित शाह का ममता बनर्जी पर हमला, जनता में गुस्से का दावा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले राजनेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है।

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल के बारासात में चुनावी रैली को संबोधित किया। चुनावी रैली में अमित शाह ने बंगाल की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला।

Advertisement Box

अमित शाह ने ममता पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- पश्चिम बंगाल के हर क्षेत्र में ममता सरकार पूरी तरह विफल रही है। लोगों के अंदर ममता सरकार के खिलाफ भयंकर गुस्सा है। जनता को आशा है कि सारी अर्थव्यवस्थाएं और समस्याएं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही ठीक कर सकती है।
अमित शाह ने पहले चरण में 152 सीटों में से 110 से अधिक पर बीजेपी की जीत का दावा किया। इसके अलावा अमित शाह ने दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर कहा कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। अमित शाह ने रैली में उमड़ी भारी भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा- यह देखकर साफ पता चलता है कि यह ममता का गढ़ है या नहीं।

बीजेपी सरकार बनने पर पुलिस गुंडो से निपटेगी

अमित शाह ने बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में हिंसा की आशंका पर कहा- मैं नहीं मानता कि गुंडे दीदी पर भरोसा करके रिस्क लेंगे। दीदी जा रही हैं और जाने वाले समय में कोई साथ नहीं देता है। अमित शाह ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद गुंडों से पुलिस निपटेगी।
अमित शाह ने चुनावी रैली में TMC सरकार पर भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, अपराध और विकास की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल में विकास की नई लहर आएगी, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

बंगाल चुनाव के पहले चरण में जबरदस्त मतदान

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान में 152 सीटों पर रिकॉर्ड 90 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। आजादी के बाद यह किसी चरण में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। भाजपा इसे राज्य में बड़े बदलाव का संकेत बता रही है, जबकि TMC एक बार फिर मजबूती से सत्ता में वापसी का दावा कर रही है। बता दें कि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होग। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp