
Written by
Bureau Report
देहरादून में खाई में गिरी हिमाचल रोडवेज की बस, तीन सवारियों की मौत; कई घायल
देहरादून के त्यूणी में मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश से पांवटा जा रही एचआरटीसी की एक बस हरिपुर क्वानू मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।









