Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

जम्मू-कश्मीर में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) और नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक के बाद एक कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में ड्रोन मूवमेंट की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल हाई अलर्ट जारी कर दिया।

Advertisement Box

सूत्रों के अनुसार, ड्रोन गतिविधि की खबर के बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF), सेना और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन के जरिए हथियार या मादक पदार्थों की तस्करी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी की पुष्टि नहीं हुई है।

सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp