Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधानसभा में सीएम योगी का बड़ा बयान: 2017 से पहले यूपी पहचान के संकट में था, आज विकास और सुरक्षा का माहौल

विधानसभा में सीएम योगी का बड़ा बयान
विधानसभा में सीएम योगी का बड़ा बयान
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की उपलब्धियों और सरकार की नीतियों पर विस्तृत बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश पहचान के संकट और अराजकता का शिकार था, लेकिन आज प्रदेश विकास, निवेश और सुरक्षा के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने सुरक्षा को विकास की पहली शर्त माना है। आज प्रदेश में दंगे और अराजकता नहीं है, माफिया के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि जो भी अतिक्रमण करेगा या अवैध कब्जा करेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 45 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं। पहले जहां उद्यमी यूपी आने से डरते थे, आज वही निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज यूपी में 22 एक्सप्रेसवे, ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण और जेवर एयरपोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट प्रदेश की बदलती तस्वीर दिखा रहे हैं।

Advertisement Box

सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार के समय बड़े-बड़े वादे और अहंकार ही प्रदेश की जनता के लिए परेशानी बने। उन्होंने कहा कि सपा सरकार माफिया के सामने झुकी थी और उनकी नीतियां ही दंगों को जन्म देती थीं।सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने युवाओं को अवसर देने पर विशेष ध्यान दिया है और अब तक 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है, ताकि योग्य युवाओं को उनका हक मिल सके और किसी को भटकना न पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी किसी भी पक्ष की हो, उसे न्याय मिलेगा, जबकि सपा सरकार पूजा पाल को भी न्याय नहीं दिला पाई। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता सरकार के कामों को देखकर रिजल्ट दे रही है और बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। सीएम ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा के बिना विकास संभव नहीं और आज उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत होने के कारण निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास तेजी से बढ़ रहा

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp