Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा वार: बोले- मोदी डरपोक हैं, इंदिरा गांधी में था असली दम, ट्रंप के फोन पर रोक दिया ऑपरेशन सिंदूर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में सियासत गर्माती जा रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री ‘डरपोक’ है, जो विदेशी दबाव में फैसले बदल देता है। राहुल गांधी ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री में हिम्मत नहीं है। ये मर्द नहीं हैं, असली दम तो इंदिरा गांधी में था। उन्होंने पाकिस्तान तोड़कर बांग्लादेश बनाया, लेकिन मोदीजी ट्रंप के फोन करने पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोक देते हैं। ये देश के हित में नहीं, बल्कि कुछ उद्योगपतियों के हित में काम करते हैं।

राहुल ने भीड़ से मुखातिब होते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने देश के किसान, नौजवान और छोटे व्यापारियों को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि “मोदीजी सिर्फ अपने कुछ अरबपति दोस्तों की जेबें भरने में लगे हैं। आज युवाओं को रोजगार नहीं, किसानों को दाम नहीं, और आम आदमी को राहत नहीं मिल रही। लेकिन इनकी प्राथमिकता जनता नहीं, बल्कि पूंजीपति हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार आई तो देश की संपत्ति जनता के हाथ में होगी, न कि कुछ चुनिंदा घरानों के पास। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गरीब, किसान, मजदूर और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर लड़ाई लड़ेगी।

Advertisement Box

राहुल ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा, मोदी जी केवल फोटो खिंचवाने और विदेश यात्राओं में व्यस्त रहते हैं। चीन हमारी जमीन पर बैठा है, लेकिन प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते। जब अमेरिका के राष्ट्रपति फोन करते हैं तो हमारे प्रधानमंत्री ऑपरेशन रोक देते हैं — क्या यही ‘56 इंच का सीना’ है?

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp