
Written by
Bureau Report
दिल्ली की भाजपा सरकार का बड़ा ऐलान
अब नवरात्रि, डांडिया और रामलीला रात 12 बजे तक
नई दिल्ली। दिल्ली की भाजपा सरकार ने राजधानीवासियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि अब धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में लाउडस्पीकर रात 12 बजे तक बज सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा जब अन्य राज्यों में डांडिया और नवरात्रि के उत्सव रातभर चल सकते हैं, तो दिल्लीवालों का क्या कसूर है। रामलीला और दुर्गा पूजा रात 10 बजे खत्म नहीं हो सकती। इसलिए दिल्ली में लाउडस्पीकर बजाने की समय सीमा 10 बजे से बढ़ाकर 12 बजे तक कर दी गई है।
सरकार के इस फैसले से रामलीला समितियों, दुर्गा पूजा आयोजकों और नवरात्रि उत्सव में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।









