
Written by
Bureau Report
नन्ही समृद्धि ने जन्मदिन पर दिया समाज सेवा का संदेश
लखनऊ। दिल्ली पब्लिक स्कूल, गोमती नगर विस्तार की कक्षा पांच की छात्रा समृद्धि सिंह ने अपने दसवें जन्मदिन को बेहद खास और यादगार बना दिया। आज के समय में जहां बच्चे अपना जन्मदिन केक, पार्टी और गिफ्ट्स के साथ मनाते हैं, वहीं समृद्धि ने जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

समृद्धि ने समाज सेवा की भावना दिखाते हुए अपने पिता से इच्छा जताई कि वह अपना जन्मदिन जरूरतमंदों के साथ मनाना चाहती हैं। पिता ने उनकी इस सोच को पूरा किया और समृद्धि ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर खुशी और संतोष का अनुभव किया।

समृद्धि ने कहा कि उनकी विश पूरी हो गई और इसके लिए उन्होंने अपने पिता का आभार व्यक्त किया। उनकी यह पहल न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी प्रेरणा का संदेश है कि खुशी बांटने से ही बढ़ती है।









