
Written by
Bureau Report
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीटों का बंटवारा तय
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है। समझौते के अनुसार जदयू 102 सीटों पर, जबकि भाजपा 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 20 सीटें दी गई हैं। वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी ‘हम’ और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 10-10 सीटें मिली हैं। सीट बंटवारे की घोषणा के साथ ही एनडीए ने चुनावी तैयारियों में तेजी ला दी है। भाजपा और जदयू ने अपने-अपने स्तर पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही पहली सूची जारी हो सकती है।







