Written by
सुयश शुक्ला
- उत्तराखंड हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के समय मंदिर
में सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए मौजूद थे, जो खासकर सावन माह और रविवार की भीड़ के कारण जुटे थे।स्थानीय लोगों के अनुसार, रोपवे पर भारी दबाव के चलते श्रद्धालु सीढ़ी मार्ग की ओर बढ़े, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ की स्थिति बनी। शुरूआती अफवाहों में करंट लगने की बात भी कही जा रही थी, लेकिन प्रशासन ने इसका खंडन किया है।गढ़वाल के कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने घटना में 6 मौतों की पुष्टि की है। बचाव कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।मनसा देवी मंदिर तक का मार्ग बेहद संकरा और जटिल है, जो त्योहारों या वीकेंड्स पर अधिक भीड़ में असुरक्षित हो जाता है। हादसे के बाद प्रशासन पर भीड़ नियंत्रण को लेकर सवाल उठने लगे हैं।









