Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

अवध सूत्र हिंदी दैनिक समाचार पत्र

लखनऊ – यूपी में 7 सीएमओ के तबादले, गाजियाबाद, प्रतापगढ़ कौशांबी के सीएमओ हटाए गए, आजमगढ़ और बागपत के सीएमओ हटाए गए, महराजगंज और सहारनपुर के सीएमओ हटाए गए, डॉ अखिलेश मोहन सीएमओ गाजियाबाद बनाए गए, डॉ अच्युत मोहन सीएमओ प्रतापगढ़ बनाए गए, डॉ संजय कुमार सीएमओ कौशांबी बनाए गए, डॉ तीरथ लाल सीएमओ बागपत बनाए गए, डॉ अशोक कुमार सीएमओ आजमगढ़ बनाए गए, डॉ प्रवीण कुमार सहारनपुर के नए सीएमओ बने, डॉ अशोक कटारिया सीएमओ मेरठ बनाए गए।

Advertisement Box

लखनऊ – नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, ड्यूटी पर तैनात कई पुलिसकर्मी भी घायल होते-होते बचे, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आधा दर्जन गाड़ियों में मारी टक्कर, स्कॉर्पियो की टक्कर से कई राहगीर भी हुए चोटिल, काजमैन,बड़ा चौराहा,सआदतगंज में गाड़ियों को मारी टक्कर, सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी।

लखनऊ – नगर निगम में नगर आयुक्त, मेयर ने ली बैठक, सभी जोनल अफसरों को बैठक में बुलाया गया, साफ-सफाई,अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, फ्लाईओवर के नीचे अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश।

लखनऊ – जोन 7 में सीवर लाइन चोक होने से लोग परेशान, 10 दिनों से शिकायत के बाद भी कोई असर नहीं, सीवर ओवरफ्लो से घरों में भर रहा पानी, जोन 7 के खुर्रम नगर में सीवर लाइन चोक हुई।

गोंडा- गोंडा में चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 10 कोच डिरेल , चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 10 बोगियां पलटी, हादसे में 4 यात्रियों की मौत, कई यात्री घायल, ट्रेन के कोच डिरेल होने से यात्रियों में अफरातफरी, रेलवे,पुलिस फोर्स मौके पर राहत बचाव में जुटी, घायलों को रेलवे अस्पताल लाया जा रहा है, गोंडा-गोरखपुर रेलमार्ग पर मोतीगंज के पास ट्रेन डिरेल, 10 बोगियों में से एक कोच ट्रैक से अलग पलटा, सीएम ने राहत बचाव कार्य में तेजी के निर्देश दिए, AC कोच के शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला गया।

रायबरेली – दबंगों पर युवती ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, घर में घुसकर कर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, वीडियो बनाकर वायरल करने की दबंगों ने दी धमकी, हरिश्चंद्र व कल्लू दो युवकों पर युवती ने लगाया आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार, शिवगढ़ थाना क्षेत्र का मामला।

प्रयागराज – पूर्व प्रिंसिपल पारुल सोलोमन ने अपनी जान का बताया खतरा, गलत तरीके से प्रिंसिपल के पद से हटाया गया-सोलोमन, विद्यालय प्रबंध तंत्र का विवाद कोर्ट में विचाराधीन-सोलोमन, स्कूल में घुसकर मारपीट,लूटपाट की घटना की गई-सोलोमन, इस मामले में 2 FIR, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं, अलग-अलग नंबरों से मुझे धमकियां भी मिल रही है-सोलोमन, 2 जुलाई को जबरन प्रिंसिपल पद से हटाए गई थी सोलेमन, बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल हैं पारुल सोलोमन।

गोंडा में चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 2 डिब्बे डिरेल, चंडीगढ़ से गोरखपुर जाते ट्रेन के डिब्बे डिरेल, डब्बे डिरेल होने से यात्रियों में अफरातफरी, मौके के लिए रवाना हुआ दुर्घटना सहायता यान, रेलवे के तमाम उच्च अधिकारी मौके पर, ट्रेन हादसे में हताहत होने की खबर नहीं, गोरखपुर रेल खंड के मोतीगंज बॉर्डर का मामला।

जालौन- ARTO कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों ने की छापेमारी, छापेमारी से ARTO कार्यालय में मौजूद दलालों में मचा हड़कंप, अधिकारियों को ARTO कार्यालय में देख मौके से भागे दलाल, टीम ने कार्यालय में मौजूद कई संदिग्ध लोगों से की पूंछताछ, रिक्शे से गुपचुप तरीके से कार्यालय पहुंचे थे प्रशासनिक अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में हुई ARTO कार्यालय में छापेमारी,उरई नगर स्थित एआरटीओ कार्यालय का मामला।

मैनपुरी – अनूप मिश्रा को नवीन गल्ला मंडी का अध्यक्ष चुना गया , व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में चुना गया, रामबाबू कुशवाहा के निर्देशन में अनूप को अध्यक्ष चुना ,नवीन गल्ला मंडी में कमेटी का हुआ चुनाव संपन्न ,आढ़तियों ने फूलमालाओं से अध्यक्ष का किया स्वागत ,महामंत्री सतीश राजपूत व रोहित चौहान को चुना गया , कोषाध्यक्ष का जिम्मा पवन गुप्ता के हिस्से में गया ,कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी अनिल यादव को सौंपी गई।

मैनपुरी – राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाने के लिए कुएं में उतरा बुजुर्ग, 70 फीट गहरे कुएं में उतरे वृद्ध ने बचाई मोर की जान, किशनी थाना क्षेत्र के गांव के वृद्ध की लोगों ने की प्रशंसा, कुएं के अंदर तड़प-तड़पकर मर रहे मोर वृद्ध व्यक्ति ने बाहर निकाला, बुजुर्ग के साहसिक कार्य की क्षेत्र के लोग कर रहे जमकर प्रशंसा, वन विभाग की टीम ने मोर को सुरक्षित स्थान पर भेजा।

एटा – मजदूरी के रुपए मांगने पर किशोरी को मारी गोली,गंभीर हालत में किशोरी को किया हायर सेंटर रेफर ,पीड़ित ने मजदूरी के रुपए मिस्त्री राजकुमार से मांगे थे ,रुपए मांगने पर राजकुमार ने मजदूर से की मारपीट ,मारपीट के दौरान राजकुमार ने निकाला तमंचा ,बीच-बचाव करने आई किशोरी को लगी गोली ,SSP ने FIR दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार , निधौली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर की घटना।

मैनपुरी – ससुरालियों, पति से परेशान होकर महिला पहुंची SP दफ्तर ,मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न से परेशान थी पीड़ित महिला ,पीड़ित महिला बबली ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार ,न्याय नहीं मिला तो बच्चों के साथ आत्महत्या की दी चेतावनी,महिला बच्चे के जीवन यापन के लिए मांग रही भीख ,पीड़ित महिला से पति, ससुरावाले करते है दहेज की मांग , शहर कोतवाली के सिकंदरपुर की घटना।

सहारनपुर- सांसद इमरान मसूद का बयान, कांवड़ आस्था का विषय है- इमरान मसूद,‘इसे लेकर बेतुका फरमान जारी किया गया है’ ,‘ऐसे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए’ ,‘अधिकारी ने माहौल खराब करने की कोशिश की है’ , BJP रोजगार की बात नहीं करती- इमरान मसूद।

सिद्धार्थनगर – जिले में धड़ल्ले से हो रही है गांजे की बिक्री, शोहरतगढ़-खुनुवा मार्ग पर हो रही धड़ल्ले से बिक्री, नशीले मादक पदार्थ की बिक्री करते वीडियो वायरल, वीडियो में व्यापारी गांजे की बिक्री करता आ रहा नजर, शोहरतगढ़ कस्बा मादक पदार्थ की बिक्री का बना हब, युवाओं की लोगों की जिंदगी के साथ हो रहा खिलवाड़, शोहरतगढ़ क्षेत्र के चौधरी मैरेज हॉल के पास का है वीडियो।

भदोही – सर्राफा कारोबारी से लूट का मामला, पुलिस ने लूट की 9.267 किलोग्राम चांदी की बरामद, लूट का माल खपाने, रेकी करने वाले 5 को पकड़ा, पूर्व में मुठभेड़ में 5 आरोपी हो चुके है अरेस्ट, गोपीगंज कोतवाली इलाके का मामला।

हाथरस – एक दिवसीय दौरे पर हाथरस पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, हाथरस की घटना का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया जिक्र, हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए कार्रवाई की कही बात, बाबा का नाम लिये बगैर ही राज्यपाल ने बाबा पर साधा निशाना, अगर कोई यह कहता है कि मेरी चरण रज ले जाओ- राज्यपाल,‘दुख, दर्द, बीमारी आदि ठीक हो जाएगी, ऐसे अंधविश्वास में न पड़े।

हमीरपुर – खंड विकास अधिकारी मौदहा चलवा रहे गाड़ी, सफाई कर्मियों से नियमों को दरकिनार कर चलवा रहे गाड़ी, सफाई कर्मियों की जहां है तैनाती वहीं फैली है गंदगी, आदेश के बाद भी अधिकारी नहीं कर रहे नियमों का पालन, कर्मचारियों से गाड़ी चलाने से लेकर करा रहे घर का काम, सफाई कर्मचारियों का गाड़ी चलाते वीडियो हो रहा वायरल, जनपद के मौदहा व मुस्करा ब्लॉक का मामला।

एटा – महिला चोर गैंग की 4 महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा, दुकानदार ने भाग कर रंगे हाथों पकड़ा,1 महिला फरार, चोरी की 3 साड़ी सहित पकड़ी गई 4 महिला चोर, चोरों को दुकानदार ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले, 1 महिला 2 साड़ी लेकर फरार,5 महिलाएं कर रही थी चोरी, एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के बाबूगंज बाजार की घटना।

अमेठी – पुलिस ने 4 अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम, पुलिस ने चोरों को पकड़ा, जौनपुर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, वाराणसी के रहने वाले चारों, वाहनों को चुराकर अलग अलग तरीके से वाहनों के बेचते थे पार्ट, पुलिस ने सभी चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल, भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने आजाद नगर के पकड़ा।

बिजनौर – पुलिस, रेलवे पुलिस का अति संवेदनशील चेहरा आया सामने, रेलवे स्टेशन के सामने 2 दिन से पड़ा रहा व्यक्ति का शव, सीमा विवाद के चलते पुलिस, GRP पुलिस ने नहीं उठाया शव, पुलिस, रेलवे पुलिस दोनों एक दूसरे के क्षेत्र में बताते रहे शव, दुकानदार का आरोप पुलिस पहुंची लेकिन शव को नहीं उठाया, थाना शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला।

इटावा – जिला सहकारी बैंक में हुआ 24.18 करोड़ों का गमन, एसएसपी ने इस मामले पर दिया बयान, ‘अधिकारी, कर्मचारियों की मिलीभगत से हुआ गबन’, ‘केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है’, पुलिस दोनों से कर रही है पूछताछ- एसएसपी, मुख्य अभियुक्त अखिलेश सहित अन्य लोग निलंबित, महिलाओं सहित 10 लोगों का नाम है मुकदमे में।

महोबा – डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे महोबा, पं. गणेश प्रसाद मिश्र की मूर्ति पर पुष्पांजलि की अर्पित, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा को डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी, किसान समृद्ध बुन्देलखण्ड सम्मेलन कार्यक्रम में हुए शामिल।

झांसी – ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतक जीजा साले अपने दोस्त की पार्टी से आ रहे थे, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश में जुटी, शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के लड़ावरा मोड़ के पास की घटना।

बहराइच – बुद्धिस्ट रीति रिवाज से विवाह करने पर मारपीट, दलित परिवार के घर में घुसकर की पिटाई, जाति विशेष के लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट, घर में घुसकर दी जाती सूचक गलियां, 19 नामजद लोगों पर दर्ज हुई थी FIR, बुद्धिस्ट रीति रिवाज से विवाह से आक्रोशित थे पड़ोसी, पंडित बुलाकर विवाह नहीं करवाने पर आक्रोशित थे पड़ोसी, आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर, हुजूरपुर थाना छेत्र के राजापुर खुर्द का मामला।

बहराइच – बहराइच में किसान यूनियन ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, किसान संबंधित समस्याओं को लेकर किया ध्यान केंद्रित, संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर सौंपा गया ज्ञापन, जिलाध्यक्ष राम प्रताप वर्मा की अध्यक्षता में सौंपा ज्ञापन, किसानों की नाराज़गी के चलते सरकार को नुकसान हुआ- जिलाध्यक्ष, किसानों की नाराजगी के चलते 138 सीटों पर हारी BJP- जिलाध्यक्ष।

अलीगढ़ – नगर निगम नाला गैंग के कर्मचारियों ने किया घेराव, कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय का किया घेराव, पिछले 4 महीने से कर्मचारियों को नहीं दिया गया वेतन, महानगर के नालों की सफाई करते नाला गैंग के कर्मचारी, कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय का किया घेराव, थाना सिविल लाइन इलाके के नगर निगम की घटना।

अलीगढ़ – राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि पहुंचीं राज्यपाल, विवि में निरीक्षण करने के साथ करेंगी वृक्षारोपण, वीसी समेत अन्य अधिकारियों के साथ करेंगी बैठक।

फिरोजाबाद – भाकियू टिकैत ने किया अनिश्चितकालीन धरना, ठेकेदार समेत 100 से ज्यादा मजदूरों को हटाया गया, सभी को नौकरी से निकाले जाने पर किया विरोध, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी समेत कई अधिकारी पहुंचे, कारखाने मालिक, श्रमिक नेताओं के साथ की जा रही वार्ता, इंडस्ट्रीज एरिया स्थित एक ग्लास फैक्ट्री का मामला।

फ़िरोज़ाबाद – विजिलेंस टीम ने ADO पंचायत हाथवंत को किया अरेस्ट, 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, RK कंस्ट्रक्शन के मालिक रोहित कुमार से मांगी थी रिश्वत, फर्म को स्वीकृत कराने के बदले ADO पंचायत ने मांगी रिश्वत, हाथवंत में तैनात है ADO पंचायत रक्षपाल सिंह, थाना खैरगढ़ इलाके का है मामला।

हरदोई – मीटर लगाने गए विद्युत् कर्मी ने उपभोक्ता से मांगी रिश्वत, पैसे ना मिलने पर मीटर साथ ले गया विद्युत कर्मी, पैसा मांगने का वीडियो बनाने पर भड़का विद्युत कर्मी, बोला- ‘एसई, एक्सईएन, JE किसी को भी दिखा दो वीडियो’, उपभोक्ता ने मीटर बदलने के लिए दिया था प्रार्थनापत्र, हरदोई के ग्राम नीर का मामला।

सहारनपुर – सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के आदेश जारी, होटल,ढाबों को DIG अजय साहनी ने दिए आदेश, कांवड़ यात्रा मार्ग के होटल ढाबा संचालकों को आदेश, सभी प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट लगाने के आदेश दिए, रेट लिस्ट में प्रोपराइटर स्वामी का नाम भी लिखेंगे, सहारनपुर,मुजफ्फरनगर,शामली के लिए आदेश जारी, प्रतिष्ठानों में बैनर,पोस्टर दुकान स्वामी लगाएंगे-DIG, कांवड़ियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो-DIG

शामली – शामली में भी फल विक्रेताओं ने ठेली पर लगाए नाम के पोस्टर, DIG सहारनपुर के निर्देश पर रेंज के जिलों में पोस्टर लगाए, हिंदू संगठन के लोगों ने भी उठाई थी बड़े स्तर पर मांग, कावड़ मार्ग पर फल की ठेली लगाने वाले लगा रहे पोस्टर, फल विक्रेता यूनुस खान और नीटू ने लगाए पोस्टर।

कानपुर – महिलाएं का रेप के बाद कॉन्ट्रैक्ट पर हुआ निकाह, फिर दहेज के लिए घर से धक्का देकर किया बेघर. पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची पीड़ित महिला, पीड़िता का आरोप प्रेमी सलमान से नहीं हुआ निकाह, शादीशुदा बड़े भाई से कॉन्ट्रैक्ट पर कराया निकाह, दहेज न देने पर तलाक देने की मिल रही धमकी, पीड़िता लगातार लगा रही अधिकारियों के चक्कर, पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच का दिया आश्वासन, चकेरी थाना क्षेत्र के चिश्ती नगर का मामला।

जालौन- 6 गांवों में बिजली न आने से किसानों में भारी आक्रोश, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने किया प्रदर्शन, बिजली न आने से धान की सिंचाई नहीं हो पा रही, समय पर सिंचाई न हो पाने से खराब हो रही फसल, SDM सदर ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर कराया शांत, उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़र का मामला।

बुलंदशहर – किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव, भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष अरब सिंह के नेतृत्व में धरना, कोतवाली प्रभारी का किसानों के प्रति रवैया है गलत, रवैया गलत होने से किसानों का चल रहा धरना प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर थाने आए किसान, थानेदार के गलत रवैये से नाराज किसानों ने दिया धरना।

बलिया- बलिया बाढ़ खंड के JE राजेश राव पर भ्रष्टाचार का आरोप, विधायक केतकी सिंह, समाजसेवी अशोक सिंह ने CM को लिखा पत्र, बाढ़ खंड प्रथम व तृतीय में बिना कार्य के हुआ भुगतान, JE राजेश राव द्वारा MB बनाकर हुआ फर्जी भुगतान-आरोप, शिकायत पर विधायक ने मौके का निरीक्षण किया, बाढ़ खण्ड JE राजेश राव,संलिप्त कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग।

दिल्ली – कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा, मुजफ्फरनगर,शामली पुलिस के आदेश गलत हैं- पवन खेड़ा, मुस्लिमों के आर्थिक बॉयकॉट की दिशा में उठाया कदम- खेड़ा, ये लोग तय करना चाहते थे कि कौन क्या खाएगा- खेड़ा, वो यह भी तय करेंगे कि कौन किस से क्या खरीदेगा?- खेड़ा, ढाबा मालिक का नाम लिखने से क्या लाभ होगा?- खेड़ा, भारत के बड़े मीट एक्सपोर्टर हिंदू हैं – पवन खेड़ा, क्या हिंदुओं द्वारा बेचा गया मीट दाल-भात बन जाता है?- खेड़ा,‘क्या अल्ताफ,रशीद द्वारा बेचे आम, अमरूद गोश्त बन जाएंगे।

दिल्ली – मुजफ्फरनगर पुलिस के खिलाफ NHRC में शिकायत, TMC सांसद साकेत गोखले ने एसएसपी की शिकायत की, दुकान पर नाम लिखने का आदेश गैरकानूनी – टीएमसी, पुलिस को अपना आदेश वापस लेना चाहिए – टीएमसी

चमोली – देवाल के विद्यालय में शिक्षकों की कमी से अभिभावक नाराज, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज के अभिभावक संघ का विरोध, उत्कृष्ट इंटर कॉलेज से खंड विकास कार्यालय तक निकाला जुलूस, सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी, नया शैक्षणिक सत्र शुरु होने के बाद भी नहीं हुई नियुक्ति, ज्ञापन भेजने के बाद भी सरकार नहीं दे रही ध्यान- अभिभावक,‘6 वर्षों से अंग्रेजी,2 वर्षों से अर्थशास्त्र के शिक्षक का पद रिक्त।

हल्द्वानी – कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का मानसून प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण, तिकोनिया सिंचाई विभाग नहर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, कलसिया पुल, देवखड़ी नाले सहित चौफुला का मुआयना किया, अधिकारियों को राहत बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

हल्द्वानी – हल्द्वानी महिला डिग्री कॉलेज में को-एजुकेशन का विरोध, विरोध में छात्र नेताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, महिला डिग्री कॉलेज को महिला डिग्री कॉलेज रखने की मांग।

हल्द्वानी महिला डिग्री कॉलेज में को-एजुकेशन का विरोध, छात्र नेताओं ने तहसीलदार के माध्यम से CM को ज्ञापन भेजा, कॉलेज को महिला डिग्री कॉलेज ही रखने की मांग की, ये प्रदेश का एकमात्र राजकीय महिला डिग्री कॉलेज- छात्र नेता,‘सरकार इसे को-एजुकेशन कॉलेज कराने का प्रयास कर रही है।

रूड़की – रूड़की की महिला ने बच्चे को बेरहमी से पीटा, बेटे की छाती पर बैठी, सिर जमीन पर पटका, बच्चा मांगता रहा पानी, मां करती रही पिटाई, महिला के थप्पड़, मुक्के का वार फिर भी नहीं रुका, बच्चा चिल्लाता रहा,लेकिन महिला पर कोई असर नहीं, झबरेड़ा का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp