Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गाज़ियाबाद : एसीपी सलोनी अग्रवाल पर जूठे कप मंजवाने का आरोप, होमगार्ड ने की कमिश्नर से शिकायत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

गाज़ियाबाद : एसीपी सलोनी अग्रवाल पर जूठे कप मंजवाने का आरोप, होमगार्ड ने की कमिश्नर से शिकायत

अवध सूत्र न्यूज़
गाजियाबाद : एसीपी वेब सिटी सलोनी अग्रवाल के खिलाफ होमगार्ड ने कमिश्नर को शिकायत दी है। साथ ही महिला सिपाही की भी शिकायत की गई है। होमगार्ड जसवीर ने लिखित शिकायत में जूठे कप उठाने और उन्हें मंजवाने का आरोप महिला एसीपी पर लगाया है।

क्या है पूरा मामला

Advertisement Box

होमगार्ड जसबीर ने पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उसकी ड्यूटी क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में चल रही थी। सोमवार 9 अक्टूबर को उसकी ड्यूटी आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित एसीपी ऑफिस में लगा दी गई। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय थाना वेब सिटी एसएचओ एसीपी सलोनी अग्रवाल से मिलने ऑफिस आए। इस दौरान उन्हें चाय दी गई। चाय पीने के बाद वे चले गए। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने होमगार्ड जसबीर से कप उठाकर रखने के लिए कहा। इसके बाद एसीपी ऑफिस में तैनात सिपाही नीलम चौधरी ने कहा कि कप मांजकर रख दो। इस पर उन्होंने कहा कि वह फोर्स के जवान हैं और वह यह काम नहीं करेंगे।

एसीपी पर कार्रवाई की मांग

चिपियाना बुर्ज निवासी होमगार्ड जसबीर ने एसीपी सलोनी अग्रवाल और सिपाही नीलम चौधरी पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। होमगार्ड द्वारा शिकायत करने के बाद देखना होगा कि पुलिस विभाग में एसीपी के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नर क्या एक्शन लेते हैं। होमगार्ड की शिकायत पर एसीपी रैंक के अधिकारी को दंडित किया जायेगा या फिर होमगार्ड के खिलाफ ही कोई कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp