Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारतीय सेना ने चीन सीमा पर निगरानी बढ़ाई, गलवान में घोड़ों के साथ पेट्रोलिंग कर रहे जवान, फिटनेस के लिए क्रिकेट-हॉकी खेल रहे

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

भारतीय सेना ने चीन सीमा पर निगरानी बढ़ाई, गलवान में घोड़ों के साथ पेट्रोलिंग कर रहे जवान, फिटनेस के लिए क्रिकेट-हॉकी खेल रहे

भारतीय सेना ने चीन बॉर्डर पर वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC पर निगरानी बढ़ा दी है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक लद्दाख में तैनात सेना के जवान गलवान घाटी और आस पास के इलाकों में घोड़ों से पेट्रोलिंग कर रहे हैं. सामान ढोने के लिए खच्चरों को भी इन इलाकों में ले जाया जा रहा है.

Advertisement Box

इधर, सेना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें सैनिक गलवान इलाके में क्रिकेट और आइस हॉकी खेल रहे हैं. भारतीय सेना ने इन जगहों के नाम नहीं बताए हैं, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह वही जगह है, जहां 15-16 जून 2020 की रात में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी.

गलवान घाटी में संघर्ष के बाद से ही दोनों देशों की सेनाएं अलर्ट हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बेहद ऊंचाई वाले इन क्षेत्रों में तैनात सैनिक टुकड़ियां सर्दियों के दौरान कई गेम्स ऑर्गेनाइज करती हैं. इसे सैनिकों की फिटनेस बरकरार रखने की एक्सरसाइज बताया गया है.

इसकी तस्वीर भी भारतीय सेना की लेह स्थित 14वीं कोर ने शेयर की है. उन्होंने लिखा- पटियाला ब्रिगेड त्रिशूल डिवीजन ने पूरे उत्साह और शौर्य के साथ शून्य से नीचे के तापमान और बेहद ऊंचाई वाले क्षेत्र में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया. हम असंभव को संभव बनाते हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp