Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान : बीमे की रकम लेने और लोन माफ कराने के लिए पत्नी ने की पति की हत्या, अंतिम संस्कार के बाद खुला राज

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

राजस्थान : बीमे की रकम लेने और लोन माफ कराने के लिए पत्नी ने की पति की हत्या, अंतिम संस्कार के बाद खुला राज

नागौर के मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार किया है। पति के इंश्योरेंस का क्लेम पाने और गाड़ियों पर लिया गया लोन माफ करवाने के लिए पत्नी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने परिवारजनों और रिश्तेदारों को गुमराह कर पति का अंतिम संस्कार भी करवा दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी पत्नी शारदा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि थाना मेड़ता सिटी इलाके के गांव कुरडाया के रहने वाले भंवरू राम ने मंगलवार को पुलिस को सूचना देकर गांव बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने को उसने बताया कि उसके छोटे भाई नेमा राम जाट (50) की मौत हो गई है। अंतिम संस्कार से पहले कराए गए स्नान के दौरान उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पूछने पर उसकी पत्नी शारदा देवी ने बताया कि गिरने के कारण उसे यह चोट लगी थी। इसके बाद परिवार के लोगों और रिश्तेदारों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। भाई के आरोप पर सिटी थाने के अधिकारी रोशन लाल ने संदिग्ध मौत मानते हुए केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक नेमाराम की पत्नी शारदा देवी से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस दौरान उसने बताया कि इंश्योरेंस का क्लेम और गाड़ियों पर लिए गए लोन को माफ कराने के लिए उसने पति की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp