
Written by
Bureau Report
होर्मुज में पाकिस्तान को झटका
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे पाकिस्तान के 2 जहाजों को अमेरिका ने वापस लौटा दिया है। इसे पाकिस्तान के लिए बड़ा कूटनीतिक झटका माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब ईरान और अमेरिका के बीच संभावित शांति वार्ता में पाकिस्तान सक्रिय भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है।
खास बात यह है कि इसी दौरान चीन समेत कई देशों के लगभग 20 जहाज बिना किसी रोक-टोक के इस मार्ग से गुजर गए।








