Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंजाब में नए-नए जेल मंत्री का बड़ा एक्शन, यहां जेल सुपरिंटेंडेंट को लेकर पढ़िए बड़ी खबर

Author Image
Written by

पंजाब में नए-नए जेल मंत्री का बड़ा एक्शन, यहां जेल सुपरिंटेंडेंट को लेकर पढ़िए बड़ी खबर

Jail Minister Harjot Singh Bains action on Patiala Jail Superintendentपंजाब में अब आम आदमी पार्टी की सरकार है और इस सरकार ने ये साफतौर पर ऐलान कर दिया है कि अब राज्य में किसी भी तरह की भ्रष्टाचारी या लापरवाही नहीं चलेगी। सख्त एक्शन होगा। वहीं, अब एक बड़े एक्शन की एक खबर पंजाब के पटियाला से सामने आई है। दरअसल, पटियाला जेल सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह को हटा दिया गया है। शिवराज सिंह की जगह अब सुच्चा सिंह ने ली है। यानि सुच्चा सिंह अब पटियाला जेल के नए सुपरिंटेंडेंट होंगे।

कल ही दौरा, आज एक्शन

यह एक्शन ऐसे समय पर हुआ है जब बीते कल ही नए-नए जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पटियाला जेल का दौरा किया था। यहां उन्होंने बारीकियों से चीजों को देखा-परखा था। शायद उन्हें पटियाला जेल सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह की कार्यशैली ठीक नहीं लगी। जिसके बाद उन्होंने शिवराज सिंह को हटाने का आदेश जारी किया और उनकी जगह पर नई नियुक्ति की। हरजोत सिंह बैंस का कहना है कि 3 महीने में पंजाब की जेलों को सैनिटाइज किया जाएगा। किसी भी कैदी से विशेष व्यवहार नहीं किया जाएगा। जेलों के अंदर फोन और ड्रग्स का इस्तेमाल बंद रहेगा। बतादें कि, हरजोत सिंह बैंस के पास जेल के साथ-साथ खनन और पर्यटन जैसे विभाग भी हैं।  इन विभागों के कामकाजों का भी वह जायजा ले रहे हैं।

Advertisement Box

अवैध खनन पर बैंस का एक्शन 

वहीं, अवैध खनन पर बैंस ने कहा कि हम पंजाब में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए खनन नीतियों पर काम कर रहे हैं। इस क्षेत्र में नई तकनीकों को लागू किया जाएगा। खनन से होने वाला राजस्व माफियाओं के बजाय सीधे पंजाब सरकार को जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box
WhatsApp