Written by
भाजपा के दावं पर सपा का पलटवार स्वामी ने सीट बदली केशव के खिलाफ पल्लवी
लखनऊ। सियासत के मैदान में दोस्त से दुश्मन बने और दुश्मन से दोस्त बने राजनीतिक नेताओं की इस समय खूब किरकिरी हो रही है। चुनावी गणित में सब अपने-अपने फायदे और नुकसान का मूल्यांकन कर विधानसभा क्षेत्र में अपने फाएदे की जुगत में लगे हुए हैं। कल तक जो नेता जहां से लड़ने का हुंकारी भर रहा था, वह कब विपक्षी की एक चाल पर अपनी सीट बदल दे, ऐसा राजनीति में कुछ भी कभी भी संभव है। ऐसे में कभी भाजपा के साथ गलबहियां कर रहे स्वामी प्रसाद मौर्य जबसे सपा का दामन थामे हैं भाजपा उनके खिलाफ हर एक राजनीतिक विसात बिछाने की तैयारी में लगी हुई है। वे अभी पडरौना से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के मजबूत नेता आरपीएन सिंह को भाजपा में शामिल कर उनके खिलाफ ताल ठोकने के लिए मैदान में उतार दिया। और चर्चा होने लगी है कि वहां पर स्वामी प्रसाद मौर्य कमजोर साबित होंगे। अब तो भाजपा के इस प्रयास को सच माने जाने लगा क्योंकि समाजवादी पार्टी की सूची में स्वामी प्रसाद मौर्या का सीट पडरौना से बदलकर कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा हो गया। चर्चा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरपीएन सिंह के डर से यह सीट बदली है। भाजपा के एक दांव से स्वामी प्रसाद मौर्य अब पडरौना के बजाय फाजिल नगर से लड़ेंगे चुनाव।
सपा ने अभिषेक मिश्रा को लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से दिया गया टिकट। उधर समाजवादी पार्टी ने भी भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को घेरने की पूरी तैयारी की है। पार्टी ने पल्लवी पटेल को कौशांबी के सिराथू विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। पल्लवी पटेल अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की पुत्री हैं तथा केन्द्र की भाजपा सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन हैं। डिप्टी सीएम केशव मौर्या के खिलाफ पल्लवी पटेल को उतारकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा के खेमे में बेचैनी पैदा कर दी है।









