कल्याण सिंह- के अंतिम दर्शन के दौरान तिरंगे के ऊपर नजर आया BJP का झण्डा, जानिए क्यों मचा है बवाल
इस दौरान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को लेकर बवाल मच गया है। फोटो में देखा जा सकता है कि तिरंगे के ऊपर बीजेपी का झंड़ा रखा गया है जिसे लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।
कांग्रेस ने उठाया सवाल
कल्याणसिंह के पार्थिव शरीर पर तिरंगा और उसके ऊपर बीजेपी के झंडे रखने को लेकर मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी फोटो शेयर कर लिखा गया है, ‘फिर तिरंगे के ऊपर बीजेपी का झंडा, जो सरकार अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान नहीं कर सकती, वो सरकार अक्षम और अक्षम्य है।’ श्याम मीरा सिंह नाम के एक यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘किसी दूसरे ध्वज या पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊँचा या ऊपर नहीं लगाया जाएगा, न ही बराबर में रखा जाएगा।
क्यों और किसे दिया जाता है ये राजकीय सम्मान?
आमतौरपर आप सभी ने देखा होगा कि भारतीय सुरक्षा बलों के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा जाता है, लेकिन कई नेता, एक्टर और कई हस्तियों के निधन पर भी तिरंगे को उनके पार्थिव शरीर के ऊपर देखा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक राजकीय सम्मान है जो वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों को दिया जाता है। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार चाहे तो खुद भी किसी शख्स के निधन पर उसे यह सम्मान देने का आदेश दे सकती है। राजनीति, साहित्य, कानून, साइंस और कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शख्स को राजकीय सम्मान दिया जा सकता है। इसके अलावा देश के नागरिक सम्मान (भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण) पाने वाले व्यक्ति भी इस सम्मान के हकदार हो सकते हैं।








