Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किशोरी की शादी की थी तैयारी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

किशोरी की शादी की थी तैयारी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

आगरा, 20 जुलाई। आगरा के फतेहपुर सीकरी इलाके की रहने वाली किशोरी की ग्वालियर ले जाकर शादी करने की तैयारी थी। जानकारी होने पर चाइल्ड लाइन और पुलिस ने वहां पहुंचकर किशोरी को रेस्क्यू कर लिया। स्वजन को कानून की जानकारी देने पर वह शादी रोकने को तैयार हो गए।

चाइल्ड लाइन समन्वयक ऋतु वर्मा ने बताया किशोरी का परिवार मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है। पांच साल से परिवार फतेहपुर सीकरी में रहा है। किशोरी का पिता ठेल लगाता था। दो साल पहले बीमारी से उसकी मौत हाेने के बाद मां ठेल लगा रही थी। मां ने बड़ी बेटी जो कि नाबालिग है, उसकी शादी ग्वालियर में तय कर दी थी। उसकी 18 जुलाई को शादी होनी थी। इसकी जानकारी किशोरी की दादी को हो गई। उसने वहां के प्रशासन से नाबालिग नातिन की शादी रुकवाने की गुहार लगाई।

Advertisement Box

वहां के अधिकारियों ने आगरा प्रशासन को इसकी जानकारी दी। उसने चाइल्ड लाइन को निर्देशित किया गया।किशोरी को लेकर स्वजन 17 जुलाई को ग्वालियर रवाना होने वाले थे। इससे पहले मानव तस्करी निरोधक थाने की पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम वहां पहुंच गई। दस्तावेज की जांच करने पर उसकी उम्र 15 साल पाई गई। स्वजन ने बताया कि वह आर्थिक तंगी के चलते किशोरी की शादी करने को मजबूर हुए थे। स्वजन को बाल विवाह की कानूनन अपराध होने की जानकारी दी।

इसके बाद स्वजन ने शादी रोक दी। उनका कहना था कि बेटी के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे। ऋतु वर्मा ने बताया किशोरी की काउंसिलिंग की जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp