Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महेंद्र सिंह धोनी ने छत्तीसगढ़ के इस स्कूल में किया शिक्षक के लिए आवेदन! जानिए पूरा माजरा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

महेंद्र सिंह धोनी ने छत्तीसगढ़ के इस स्कूल में किया शिक्षक के लिए आवेदन! जानिए पूरा माजरा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक ओर तो 14850 शिक्षकों की भर्ती की अटकी हुई प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं तो दूसरी ओर एक अजीबोगरीब मामला भी सामने आया है। राजधानी रायपुर में टीचर के पद के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने आवेदन किया है। ताज्जुब यह कि आवेदक ने पिता का नाम सचिन तेंदुलकर बताया है। सबसे बड़ा आश्चर्य तो यह कि इस तथाकथित महेंद्र सिंह धोनी का नाम अधिकारियों ने इंटरव्यू के लिए भी शॉर्टलिस्ट कर लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब आवेदक इंटरव्यू के लिए नहीं पहुंचा।

Advertisement Box

शुक्रवार को 15 आवेदकों के इंटरव्यू होने थे। जब महेंद्र सिंह धोनी इसमें नहीं पहुंचा तो अधिकारियों को संदेह हुआ। आवेदन में दिए गए नंबर पर कॉल किया तो वह बंद मिला। अधिकारियों को तब अपनी गलती का अहसास हुआ और आवेदक के फर्जी होने का पता चला।

आवेदन के अनुसार धोनी ने सीएसवीटीयू विश्वविद्यालय, दुर्ग से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। वेबसाइट पर कैंडिडेट्स की लिस्ट डालते ही यह वायरल हो गई। अब इस फर्जी आवेदक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी हो रही है।

चयन प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने फर्जी आवेदन की पुष्टि की है, लेकिन कोई यह नहीं बता रहा कि उसे इंटरव्यू के लिए कैसे शॉर्टलिस्ट किया गया। सवाल यह है कि आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करने से पहले जांच की गई तो यह गलती कैसे हुई। बहरहाल, अफसरों की इस गलती पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp