Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोटरसाइकिल सवार दो शातिर चैन स्नैचर चढ़े पुलिस के हत्थे

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

मोटरसाइकिल सवार दो शातिर चैन स्नैचर चढ़े पुलिस के हत्थे,


पीजीआई पुलिस का गुडवर्क,

पीजीआई पुलिस द्वारा दो शातिर चेन स्नैचरों को मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा गया है। गिरफ्त में आए शातिर लुटेरों ने पीजीआई समेत लखनऊ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।शातिरों पर लूट की धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement Box

पीजीआई कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शुक्ला ने गिरफ्त में आये शातिर लुटेरों की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिरखाश की सूचना पर रविवार को चिरैयाबाग रेलवे क्रासिंग के निकट चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक पुलिस की चेकिंग देख भागने का प्रयास करने लगे जिससे अनियंत्रित हो गिर पड़े जिन्हें पीछा कर दबोच लिया गया।शातिरों के पास से लूटी गई एक चेन व घटना में उपयुक्त मोटरसाइकिल यूपी 32 एचएस 3669 वरामद हुआ है। पुलिस के गिरफ्त में आये लुटेरे शातिर किस्म के अपराधी है जिनपर लखनऊ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस के पूछताछ में शातिरों ने अपना परिचय राजू सरदार उर्फ राजीव अरोड़ा पुत्र हरभजन सिंह निवासी 552क/1 शक्ति नगर थाना कृष्णा नगर लखनऊ व मोनू पुत्र विंध्याचल निवासी 553/135 भैरव साहब की कोठी थाना आलमबाग लखनऊ के रूप में दिया है।आरोपीयो पर लूट की धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp