Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिन में रैकी कर रात को बंद घरों को निशाना बना कार चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

दिन में रैकी कर रात को बंद घरों को निशाना बना कार चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार,एक फरार इंदिरा नगर पुलिस व अपराध शाखा की संयुक्त कार्यवाही में कार व मोटरसाइकिल समेत भारी मात्रा में चोरी का माल वरामद,

लखनऊ।इंदिरा नगर पुलिस व अपराध शाखा की संयुक्त कार्यवाही के तहत थाना क्षेत्र में दिन में रैकी कर अर्धरात्रि बंद को निशाना बना कार से चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुआ है जबकि एक शातिर पुलिस को चकमा दे फरार होने में सफल रहा।पुलिस को शातिर चोरों के पास से भारी मात्रा में चोरी के जेवर व अन्य किमती सामान समेत घटना में उपयुक्त चार पहिया वाहन व पल्सर मोटरसाइकिल वरामद हुआ है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए शातिर चोरों को जेल भेज दिया है।

Advertisement Box

इन्दिरा नगर कोतवाली प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में दिन में बंद घरों को निशाना बना रात के लगभग 2:00 से 4:00 बजे के बीच कार से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला तीन शातिर को अपराध शाखा के सहयोग से पिकनिक स्पॉट तिराहे पर चेकिंग अभियान के दौरान पल्सर सवार युवक व चार पहिया सवार को रोका गया तो पुलिस की चेकिंग भेज शातिर भागने लगे जिन्हें पीछा कर रसूलपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया वहीं एक शातिर मौके से भागने में सफल रहा। शातिरों के पास से चोरी की चार कंगन,दो चेन,एक मंगलसूत्र लॉकेट लगा हुआ,दो लेडीज अंगूठी, चार टॉप्स-झुमकी,एक नौलख्खा हार समेत अन्य किमती जेवर व एक सोनी कंपनी का एलईडी, पैनासोनिक कंपनी का म्यूजिक सिस्टम,एक मारुति कार 800 यूपी 32 ए बी 1005,एक पल्सर मोटरसाइकिल यूपी 32 सीएल 8001 व 1800 रुपये नगद बरामद हुआ है। पुलिस की पूछताछ में शातिरों ने कई चोरी के अपराध को कबूल करते हुए अपना परिचय अजित चौधरी पुत्र सत्यजीत चौधरी निवासी सी-38,अपूर्वा विहार कालोनी थाना इंदिरा नगर लखनऊ ,शादाब सिद्दकी पुत्र जाफर सिद्दकी निवासी सी-494 मायावती नगर थाना इंदिरा नगर लखनऊ व राकेश यादव पुत्र रामकिशोर यादव निवासी बी-168 मायावती नगर पानी की टंकी के पास थाना इंदिरा नगर लखनऊ के रूप में दिया है व फरार साथी का परिचय रोहित गौतम उर्फ बाबू पुत्र स्व रामबाबू निवासी बी-21 मोहल्ला रतनपुर थाना पनकी जनपद कानपुर के रूप में दिया है जिसकी तलाश में टीम लगाई गई है।गिरफ्तार शातिरों पर चोरी की धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp