लखनऊ भारतीय किसान उद्योग व्यापार मंडल संगठन का विस्तार

लखनऊ से श्रीमती रुखसाना नकवी जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया
दिल्ली से श्रीमती पूनम चौहान जी को दिल्ली प्रदेश का महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया
बरेली से श्री अग्रसेन श्रीवास्तव जी को प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया
हरदोई से श्री जितेंद्र त्रिवेदी को जिला अध्यक्ष हरदोई के पद पर मनोनीत किया गया
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए यह निर्देश भी दिया है। कि सभी लोग अपने अपने पद की गरिमा बरकरार रखते हुए व्यापारी व किसान भाइयों की हर छोटी से छोटी बड़ी से बड़ी समस्या को संगठन के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचा कर निस्तारण कराने का काम करें।किसी भी व्यापारी भाई व किसान भाई पर किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सभी लोगो को बधाई दी।इस मौके पर रुखसाना नकवी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे मिली है।मैं उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगी।मेहनत और लगन के साथ कार्य करुँगी।और लोगों की समस्या के लिए हमेशा संघर्ष करूंगी।








