Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आज से PF से पेमेंट तक 1 जून से होंगे ये 6 बड़े बदलाव, आप पर होगा सीधा असर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

आज से PF से पेमेंट तक…1 जून से होंगे ये 6 बड़े बदलाव, आप पर होगा सीधा असर

Advertisement Box

आज यानी 1 जून में कई नियम बदल रहे हैं. इन बदलावों से आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा. कुछ नियम से राहत मिल सकती है. कुछ से आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.लिमिटेड आय वाले लोगों इन नियमों के बारे में जानना जरूरी है.क्योंकि उन पर सीधा असर पड़ता है. नौकरी-पेशा करने वालों को जरूर जानना चाहिए. हवाई यात्रा, गूगल ड्राइव में फोटो सेव करना, पीएफ-आधार लिंक, चेक पेमेंट, आईटीआर, एलपीजी सिलेंडर से जुड़े नियम में बदवाल हुए हैं. तो आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से…

1. PF अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य

प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ से जुड़े नियमों में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. नए नियम के मुताबिक हर खाताधारक का पीएफ खाता आधार से लिंक होना चाहिए. इस काम की जिम्मेदारी नियोक्ता की होगी कि वो अपने कर्मचारियों से कहे कि वे अपना पीएफ आधार से वेरिफाई करवाएं. ये नया नियम 1 जून से लागू होगा. EPFO ने इस बारे में एंप्लॉयर्स के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. नौकरी देने वाली कंपनी यानी एंप्लॉयर ऐसा नहीं कर पाती है तो इससे सब्सक्राइबर के खाते में एंप्लॉयर का योगदान रोका जा सकता है. साथ ही सब्सक्राइबर्स का UAN भी आधार से वेरिफाइड होना जरूरी है।

फाइलिंग की साइट

इनकम टैक्स रिटर्न की डेट भले ही बढ़ा दी गई है, लेकिन लोग समय से पहले ई-फाइलिंग करना चाहते हैं. हालांकि अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो आपको 6 दिन रुकना होगा. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, 1 जून 2021 से लेकर 6 जून 2021 तक विभाग की ई-फाइलिंग सर्विस काम नहीं करेगी।

टैक्सपेयर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग का नया पोर्टल लांच करने जा रहा है. यह पोर्टल पिछली वेबसाइट से ज्यादा सुविधाजनक होगा।  www.incometaxindiaefiling.gov.in से नए पोर्टल www.incometaxgov.in पर डेटा माइग्रेशन का काम पूरा हो गया है. 7 जून को नया पोर्टल लॉन्च होने जा रहा है।

3. बैंक ऑफ बड़ौदा में 1 जून से लागू होगा पॉजिटिव पे सिस्टम

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक ध्यान रखें कि बैंक में आज से चेक से पेमेंट का तरीका बदल गया है. बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए ‘पॉजिटिव पे कन्फर्मेशन’ शुरू की है, जिसमें चेक जारी करने वाले को उस चेक से जुड़ी कुछ जानकारी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भुगतान करने वाले बैंक को देनी होगी. यह जानकारी SMS, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या ATM के जरिए दी जा सकती है. ग्राहकों को पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक की डिटेल्स को तभी रिकन्फर्म करना होगा, जब वे 2 लाख रुपए या इससे ज्यादा के बैंक चेक जारी करेंगे।

4. आज से बढ़ेगा घरेलू हवाई यात्रा का किराया

देश में पिछले साल किराए में लगाए कैप की लोवर लिमिट को डीजीसीए ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर बढ़ा दिया है. खबरों के मुताबिक, घरेलू हवाई यात्रा 1 जून से महंगी होने जा रही है. किराए में 13% से 16% तक की वृद्धि होगी. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक 40 मिनट की दूरी वाले विमानों के किराए की निचली सीमा 2,300 रुपये से बढ़ाकर 2,600 रुपये कर दिया गया है. वहीं, 40 से 60 मिनट की यात्रा वाली फ्लाइट के किराये की निचली सीमा 2,900 रुपए की जगह अब 3,300 रुपए प्रति व्यक्ति कर दी गई है. राहत की बात ये है कि सरकार ने कोविड काल में किराए के लिए लगाए गए कैप की अपर लिमिट को ज्यों का त्यों रखा है. इसके कारण हवाई यात्रा के अधिकतम किराए वहीं रहेंगे जो पिछले एक साल से चले आ रहे हैं।

5. आज से LPG हुआ सस्ता

LPG ग्राहकों (LPG Gas Cylinder) के लिए बड़ी खबर है. 1 जून (1 june 2021) को सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है. IOC ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (LPG Price Today) की कीमतों में राहत दी है. वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लगातार तीसरे महीने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं. न इनमें इजाफा हुआ है और न ही कटौती की गई. बता दें 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम इससे पहले मई में घटाए गए थे. IOC की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 122 रुपये की कटौती की गई हैं, जिसके बाद इसकी कीमत 1473.50 रुपये प्रति सिलेंडर हैं।

6. गूगल फोटोज़ का स्पेस अब नहीं रहेगा फ्री

आज यानी 1 जून के बाद से गूगल फोटोज में अनलिमिटेड फोटोज अपलोड नहीं कर सकेंगे. गूगल का कहना है कि 15GB का स्पेस हर जीमेल यूजर्स को दिया जाएगा. इस स्पेस में जीमेल के ईमेल भी शामिल हैं और साथ ही आपके फोटोज भी. इसमें गूगल ड्राइव भी शामिल है. अगर 15GB से ज्यादा स्पेस यूज करना है तो इसके लिए पैसे देने होंगे. अभी तक अनलिमिटेड स्टोरेज फ्री था. गूगल फोटोज़ का इस्तेमाल करने के लिए अब आपको गूगल वन का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. इसके बाद 100GB के लिए 149 रुपये हर महीने या 1,499 रुपये सालाना देने होंगे. इसी तरह 200GB के लिए 219 रुपये हर महीने या 2,199 रुपये सालाना देने होंगे. इतना ही नहीं 2TB स्पेस के लिए 749 रुपये हर महीने या 7,500 रुपये सालाना देने होंगे।

7. YouTube से कमाई करने वालों को देना होगा टैक्स

अगर आप यूट्यूब से कमाई करते हैं तो आपको 1 जून के बाद इसके लिए You Tube को पे करना होगा. लोग आजकल यूट्यूब पर वीडियो बनाकर काफी पैसे कमा रहे हैं. ऐसे में अब यूट्यूब से होने वाली कमाई पर आपको टैक्स देना होगा. हालांकि आपको सिर्फ उन्हीं व्यूज के टैक्स देने होंगे, जो अमेरिकी व्यूअर्स से मिले है।

कोरोना की जंग जीत घर पहुंची महिला, पति और बेटी ने किया जानलेवा हमला

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बहुत ही खतरनाक है। जिसकी चपेट में आने से लाखों की सांसे थम गईं। अगर कोई इस महामारी के खिलाफ जंग जीतकर अस्पताल से घर आता है तो परिवार उसकी आरती उतार और फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते हैं। एमपी के छिंदवाड़ा जिले से ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जो शायद किसी ने पहली बार ही देखा होगा। यहां जब एक महिला  कोरोना की जंग जीतकर घर लौटी तो उसके पति और बेटी ने उसके साथ मारपीट की और उसपर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह युवती अपनी जान बचाकर पुलिस के पास थाने पहुंची।

दरअसल, यह दुखद कहानी शोभना पटौरिया नाम की महिला की है। जो पिछले 17 दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गई थी और वह छिंदवाड़ा एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। 18वें दिन जब वह कोरोना की जंग जीतकर अपने घर लौटी तो उसके पति संजय पटौरिया और बेटी वंशिका पटौरिया विवाद करने लगे।

पति और उसकी बेटी शोभना के इलाज पर हुए खर्च को लेकर विवाद करने लगे। कहने लगे की तुम्हारी बीमारी ने हमको बर्बाद करके रख दिया है। इतना ही नहीं महिला के साथ मारपीट भी की। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भागी और पति ओर बेटी की शिकायत दर्ज कराई।

बता दें कि महिला रोते हुए ऑक्सीजन मास्क लगाकर कोतवाली पहुंची थी। जहां उसने बताया कि वह जैसे ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आई तो पति और बेटी पैसों को लेकर विवाद करने लगे। पहले मुझे दोनों ने थप्पड़ मारे और इसके बाद चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। अगर में वहां से नहीं भागती तो वह मार डालते।

पीड़िता के साथ एक सामज सेविका पूर्णिमा वर्मा भी पहुंची हुई थी। जिन्होंने कहा कि पति संजय पटोरिया और बेटी वंशिका ने शोभना पटेरिया को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। उनको यह भी नहीं पता कि वह एक कोविड मरीज हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटी थीं। जिस तरह से इन्हें मारा गया है इससे उनकी जान भी जा सकती थी। इसलिए ऐसी बच्ची और पति की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

पुलिस ने सबसे पहले पीड़िता की जिला अस्पताल में जांच कराई, क्योंकि महिला को चोटें आई हुई हैं। कोतवाली थाना टीआई ने बताया कि रात में सूचना मिलने पर पुलिस चंदन गांव में पीड़िता के घर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला निकला किसान, पढ़िए पूरा मामला

बीते रविवार को महाराष्ट्र में उस समय हंगामा मच गया जब किसी अनजान शख्स ने आपातकालीन नंबर पर फोन कर मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी दी. पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड को मौके पर भेजा गया और पूरी बिल्डिंग की सघनता से तलाशी ली गई. हालांकि ये धमकी झूठी साबित हुई और कोई भी बम बरामद नहीं हुआ था. अब इस मामले में एक किसान को गिरफ्तार किया गया है. इसी ने बम से मंत्रालय को उड़ाने की धमकी दी थी।

पुलिस ने बताया कि किसान जमीन का मुआवजा न मिलने से नाराज़ था और गुस्से में उसने ये कदम उठाया था. हालांकि फिर भी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसका बैकग्राउंड भी चेक किया जा रहा है. रविवार को दोपहर लगभग 12:45 बजे मंत्रालय के आपातकालीन कक्ष में अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बम होने की चेतावनी दी थी. इसके बाद मंत्रालय की तीनों इमारतों की तलाशी कई घंटों तक चलती रही. हर कमरे, हर अलमारी, फॉल सीलिंग की तलाशी ली गई, यहां तक कि मंत्रियों के केबिन की भी तलाशी ली गई।

पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस जांच के माध्यम से यह पता चला कि मंत्रालय को उड़ाने की धमकी देने वाला फोन नागपुर से आया था. इसके बाद लोकेशन ट्रेकिंग के आधार पर 40 साल के सागर मांढरे को हिरासत में लिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक उसने फेक कॉल करने की बात स्वीकार कर ली है।

सागर ने पुलिस को बताया कि उसकी जमीन का सरकार ने अधिग्रहण कर लिया है. कई महीने गुजर जाने के बावजूद उसे मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. उसने कई अधिकारियों से गुहार लगाई तो कई जगह रिश्वत मांगी जा रही थी. जब उसे लगा कि उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं होगी तो उसने इस तरह अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की है. मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन के अधिकारियों की एक विशेष टीम इस मामले की जांच में जुटी है।

इस महीने 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट जारी

कोरोवायरस की दूसरी लहर से देशभर में कोहराम है. हालांकि, अब नए मामले कम हुए हैं, लेकिन अब भी लोगों को कम से कम बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है. फिर भी अगर आपको कोई जरूरी काम है तो आप जान लें किस दिन आप ये काम कर सकते हैं. जून में बैंक 9 दिन बंद रहने वाले हैं. इन छुट्टियों की लिस्ट देखकर आप अपना जरूरी काम निपटा सकते हैं. तो आइए जानते हैं जून में कब-कब और क्यों बंद रहेंगे बैंक….

राज्यों के हिसाब से तय होती हैं छु्ट्टियां

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है. इसमें राज्य के हिसाब से सभी बैंकों की छुट्टियां तय होती है. RBI की तरफ से जारी छुट्टियों के अनुसार, साप्ताहिक छुट्टियां और हॉलिडे मिलाकर जून के महीने में कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे. जून माह में इस बार कोई बड़ा त्योहार नहीं है, इसलिए साप्ताहिक अवकाश के अलावा सिर्फ 3 स्थानीय त्योहार हैं, जिस दिन एकाध राज्यों में ही बैंक बंद रहेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp