Written by
नगर निगम
राजधानी लखनऊ के नगर निगम का काम केवल मुख्य सड़को पर ही दिखाई देता है।
जहां एक तरफ नगर निगम अपने काम को दिखाता है सड़कों पर करते हुए वही मोहल्लों के अंदर गंदगी के साथ-साथ अनेक प्रकार की बीमारियां पलवा रहा है। नगर निगम जोन 6 के अंतर्गत सहादत गंज क्षेत्र के वार्ड अंबरगंज वजीर बाग में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वजीर बाग चरही के ऊपर राशन वितरण कार्यालय के सामने नाली का पानी भरा है सड़क पर वहां से आने जाने वाले लोगों को हो रही है मुसीबत। नगर निगम अपने कामों को गिनाती है वही अंदर मोहल्लों में ना सफाई है और ना ही कोई इलाका सैनिटाइज हुआ है। रमजान जैसे पवित्र महीने में नगर निगम आंखें मूंदकर बैठा हुआ है और महामारी के समय भी नगर निगम द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।