Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरोना से बीजेपी विधायक का निधन, एक हफ्ते पहले हुए थे संक्रमित, पार्टी में शोक की लहर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

कोरोना से बीजेपी विधायक का निधन, एक हफ्ते पहले हुए थे संक्रमित, पार्टी में शोक की लहर

कोरोना से बीजेपी विधायक का निधन, एक हफ्ते पहले हुए थे संक्रमित, पार्टी में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश –  प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. अब इसकी चपेट में आकर एक और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक ने जान गंवा दी है. रायबरेली की सलोन विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी का आज निधन हो गया. वह बीते दिनों ही कोरोना संक्रमित हुए थे और उनका इलाज चल रहा था।

एक हफ्ते पहले संक्रमित हुए थे दल बहादुर कोरी

सलोन सीट से बीजेपी विधायक दल बहादुर कोरी एक हफ्ते पहले कोरोना संक्रमित हुए थे. इसके बाद उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर से सलोन में गम का माहौल है।

Advertisement Box

राम मंदिर आंदोलन से जुड़े थे दल बहादुर कोरी

बीजेपी विधायक दल बहादुर कोरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह 1990 में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए थे, वह दो बार जेल भी गए थे, इस दौरीन 1991 में उन्हें टिकट मिला, लेकिन वह चुनाव हार गए. हालांकि, दल बहादुर कोरी पहली बार 1996 में सलोन विधानसभा से विधायक बने और राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री काल में मंत्री बनाए गए।

2004 में दल बहादुर कोरी कांग्रेस में शामिल हो गए, लेकिन 2014 में उनका कांग्रेस से मोहभंग हो गया और घर वापसी की. इसके बाद 2017 में बीजेपी ने दल बहादुर कोरी को सलोन सीट से टिकट दिया. उन्होंने सलोन विधानसभा चुनाव के दौरान जीत हासिल की. बीते दिनों वह पंचायत चुनाव के दौरान काफी सक्रिय थे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp