Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बंगाल चुनाव: भाजपा की हार पर सिंधु मोर्चे पर किसानों ने बाटी मिठाई मनाई खुशी, तस्वीरें हुई वायरल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
जहां एक तरफ बंगाल चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव में मिली भाजपा को इस करारी हार की खुशी में सिंधु बॉर्डर पर धरने पर बैठे हुए किसानों ने एक दूसरे को मिठाईयां बांटकर और मुंह मीठा करा कर बधाइयां दी। साथ ही आपको बता दें कि आज ममता बनर्जी ने 292 विधान सभा सीटों में से 215 सीटें लाकर एक बड़ी जीत हासिल की है। जिसको लेकर देश के अलग-अलग कोनों में लोग जश्न भी मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ कृषि कानून का विरोध कर रहे सिंधु मोर्चे पर बैठे हुए किसानों ने भाजपा को बंगाल में मिली इस करारी हार को लेकर मिठाईयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया तो वही धरने पर बैठे हुए किसानों ने साफ तौर पर यह भी कहा कि अगर भाजपा सरकार किसानो की मांगें पूरी नहीं करती तो देश के किसान-मजदूर व आम नागरिक उन्हें किसी भी चुनाव में जीतने नहीँ देंगे। बंगाल चुनाव में भाजपा ने दावा किया था कि वह 200 सीटें जीतकर बहुमत दर्ज कराएगी लेकिन वहां की जनता ने भाजपा के सपनों पर पानी फेरते हुए महज 76 सीटों पर ही काबिज होने दिया है।

वहीं जहां बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी ने पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की है तो दूसरी तरफ नंदीग्राम में वह खुद चंद हजार वोटों से हार गई हैं। बंगाल चुनाव के नतीजों को देखते हुए सिंधु मोर्चे पर किसानों ने मिठाईयां बांटकर और एक दूसरे को खिलाकर खुशियां मनाएं तो वही यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई है।

सिंधु मोर्चे पर कृषि कानून के विरोध में 5 महीने से अधिक समय से बैठे हुए इन किसानों ने साफ तौर पर यह ऐलान कर दिया है कि अगर भाजपा सरकार किसानों की बातें नहीं मानती है तो वह इसी तरीके से हर जगह हारेगी।
फिलहाल बंगाल चुनाव को लेकर सभी की निगाहें वोटों की गिनती पर लगी हुई थी। शाम होते-होते यह बात तो क्लियर हो गई कि बंगाल विधानसभा की 292 सीटों में से TMC को 215 सीटों और भाजपा को 72 सीटों पर जीत हासिल हुई है। चुनाव नतीजे आने के बाद देशभर से ममता बनर्जी को बधाइयों के संदेश मिलने लगे।

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अन्य कई बड़े नेताओं ने भी ममता बनर्जी को जीत की बधाई दी है। लेकिन दूसरी तरफ सिंधु मोर्चे पर कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों ने भाजपा को मिली इस हार को देखते हुए जमकर जश्न मनाया है और आगाह किया है कि वह अगर किसानों द्वारा मांगी जा रही मांगे अगर नहीं पूरी करते हैं तो आने वाले सभी राज्यों में उन को हार का सामना करना पड़ेगा।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp