Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, CM योगी को दिया गया निमंत्रण कार्ड

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर परिवारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 4 दिसंबर को लखनऊ में सात फेरे लेंगे। शादी की तैयारियों के बीच शुक्रवार को रिंकू सिंह का परिवार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विवाह का निमंत्रण देने पहुंचा। इस दौरान रिंकू की बहन नेहा सिंह, मां बीना देवी और भाई सोनू सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें शादी का निमंत्रण कार्ड सौंपा।

रिंकू सिंह के परिवार की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मुलाकात के बाद शादी समारोह को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि विवाह समारोह में राजनीति और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। दोनों परिवार इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Advertisement Box

लखनऊ के पांच सितारा होटल में होगा विवाह समारोह

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी का आयोजन राजधानी लखनऊ के पांच सितारा रमाडा होटल में किया जाएगा। शादी समारोह को लेकर होटल में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की चर्चा है। इसके अलावा राजनीति और क्रिकेट जगत से जुड़े कई प्रमुख चेहरों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचान बना चुके हैं, जबकि प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की युवा सांसद हैं। ऐसे में दोनों की शादी को खेल और राजनीतिक जगत के एक बड़े आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

दो बार टल चुकी है शादी की तारीख

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी पहले नवंबर 2025 में होनी तय हुई थी। हालांकि, रिंकू सिंह के व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम को देखते हुए उस समय शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। इसके बाद फरवरी 2026 में रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया। परिवार में इस दुखद घटना के चलते दोनों परिवारों ने एक बार फिर विवाह समारोह को स्थगित करने का फैसला किया।

लगातार दो बार शादी की तारीख आगे बढ़ने के बाद अब 4 दिसंबर 2026 की तारीख तय की गई है। दोनों परिवारों की ओर से विवाह समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परिवार के सदस्य रिश्तेदारों और मेहमानों को निमंत्रण देने में जुटे हैं।

8 जून को हुई थी दोनों की सगाई

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने पिछले साल 8 जून को सगाई की थी। सगाई समारोह का आयोजन लखनऊ के सेंट्रम होटल में किया गया था। इस कार्यक्रम में दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे थे। सगाई के बाद से ही दोनों की शादी को लेकर प्रशंसकों और राजनीतिक गलियारों में चर्चा बनी हुई थी।

प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। वहीं, रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हैं। दोनों की अलग-अलग क्षेत्रों में पहचान होने के कारण इस रिश्ते को लेकर लोगों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है।

कोविड महामारी के दौरान शुरू हुई थी प्रेम कहानी

रिंकू सिंह ने सगाई के बाद एक इंटरव्यू में प्रिया सरोज के साथ अपनी पहली मुलाकात और प्रेम कहानी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि कोविड महामारी के दौरान सोशल मीडिया पर एक फैन पेज के जरिए उनकी नजर प्रिया सरोज की तस्वीर पर पड़ी थी। तस्वीर देखने के बाद रिंकू उनकी ओर आकर्षित हुए थे।

हालांकि, शुरुआत में प्रिया को संदेश भेजने में उन्हें झिझक महसूस हुई। बाद में उन्होंने हिम्मत जुटाकर उनसे बातचीत शुरू की। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। रिंकू ने बताया था कि साल 2022 में उन्हें एहसास हुआ कि वह प्रिया को पसंद करने लगे हैं और उनसे प्यार हो गया है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp