लखनऊ लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर म्यूजिक मंज़िल ने अपना नया छठ गीत *”बहंगी बा भारी हो”* रिलीज़ कर दिया है। गीत के रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया, यूट्यूब और व्हाट्सऐप स्टेटस पर इसे जबरदस्त प्यार मिल रहा है। छठ व्रतियों के घरों में, घाटों पर और डीजे पर अब यही गीत गूंजता हुआ सुनाई दे रहा है।
क्या है गीत की खासियत?
इस गीत को अपनी सुरीली और भावपूर्ण आवाज़ दी है उत्तर प्रदेश के उभरते हुए *गायक अभिषेक त्रिपाठी* ने। अभिषेक की आवाज़ में छठ की भक्ति, दर्द और आस्था – तीनों का अनोखा संगम सुनने को मिलता है। गीत सुनते ही ऐसा लगता है जैसे छठ घाट पर खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया जा रहा हो।गीत के बोल लिखे हैं *दिव्या मीरा* ने। उन्होंने छठ के व्रत, बहंगी उठाने की परंपरा, माँ के व्रत की कठिन तपस्या और सूर्य भगवान की महिमा को बहुत ही सरल और दिल को छू लेने वाले शब्दों में पिरोया है। संगीत दिया है *दिवाकर* ने, जिन्होंने पारंपरिक लोक धुन को आधुनिक संगीत के साथ इस तरह मिलाया है कि गीत हर उम्र के लोगों को पसंद आ रहा है।
वीडियो में दिखी छठ की असली झलक
गीत के वीडियो में *उदय प्रताप सिंह* और *प्रियांशी पांडेय* की जोड़ी नज़र आ रही है। दोनों ने छठ व्रती और परिवार के भाव को इतनी सच्चाई से निभाया है कि देखने वाले भावुक हो जा रहे हैं।वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक व्रती महिला 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद, भारी बहंगी को अपने कंधे पर उठाकर घाट की ओर जाती है। केले, सूप, ठेकुआ, नारियल और सूर्य देव की पूजा की पूरी झलक इस वीडियो में देखने को मिलती है। वीडियो का निर्देशन भी *दिव्या मीरा* ने ही किया है। डीओपी *अदनान*, एडिटर *शत्रु सिंह* और प्रोडक्शन हाउस *ईव मीडिया एडवरटाइजिंग एंड ब्रॉडकास्ट सॉल्यूशन* की टीम ने इस गीत को एक फिल्म जैसा रूप दिया है।








