Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर बरसे राकेश टिकैत, बोले- ओवैसी सरकार के आदमी, चंद्रशेखर न पड़ें इस चक्कर में

राकेश टिकैत(file photos)
राकेश टिकैत(file photos)
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अब भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इस गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ओवैसी को सरकार का आदमी बताते हुए चंद्रशेखर आजाद को इस गठबंधन के चक्कर में नहीं पड़ने की सलाह दी।

ओवैसी को लेकर क्या बोले राकेश टिकैत?

राकेश टिकैत ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी सरकार के आदमी हैं और वह केवल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ बयान देते हैं। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें इस राजनीतिक गठबंधन के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।

Advertisement Box

टिकैत ने मुस्लिम समाज से भी अपील की कि वे किसी तरह के भ्रम में न आएं। उनके इस बयान को ओवैसी और चंद्रशेखर के नए राजनीतिक समीकरण पर सीधे हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

चुनाव में बेईमानी हुई तो सरकार जीतेगी- टिकैत

चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि अगर चुनाव में बेईमानी हुई तो विपक्ष नहीं, बल्कि सरकार जीतेगी। उनके इस बयान ने आगामी विधानसभा चुनाव की निष्पक्षता को लेकर राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।

403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

गौरतलब है कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने का ऐलान किया है। दोनों नेताओं ने दलित और मुस्लिम समाज को एक राजनीतिक मंच पर लाने की बात कही है।

ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। साथ ही गठबंधन की ओर से प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही गई है।

अब राकेश टिकैत के बयान के बाद इस गठबंधन को लेकर सियासी हलचल और तेज हो गई है। देखना होगा कि चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp