Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर: 25 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार, IIT दिल्ली में 487 पहुंचा आंकड़ा

नोएडा
नोएडा
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद चिंताजनक होती जा रही है। राजधानी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के रियल टाइम आंकड़ों के मुताबिक, 13 नवंबर की सुबह 6 बजे दिल्ली-एनसीआर का औसत AQI 403 दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के 25 से अधिक इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार बना हुआ है। सबसे खराब स्थिति आईआईटी दिल्ली की रही, जहां AQI 487 तक पहुंच गया।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा प्रदूषण

Advertisement Box

CPCB के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बना हुआ है। आईआईटी दिल्ली में AQI 487, चांदनी चौक और दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में 476 दर्ज किया गया। इसके अलावा पूसा में 468, पंजाबी बाग में 456 और आईटीओ में 453 AQI रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, एनसीआर के इलाकों में भी प्रदूषण का असर साफ दिखाई दे रहा है। नोएडा सेक्टर-62 में AQI 472, गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी में 445 और गाजियाबाद के वेव सिटी में 405 दर्ज किया गया। इससे साफ है कि प्रदूषण की समस्या केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे एनसीआर की हवा प्रभावित हो रही है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अगले दो दिनों के दौरान रात के तापमान में धीरे-धीरे करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। 15 नवंबर को तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, 16 से 19 नवंबर के बीच न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार (12 नवंबर) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 53 से 100 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

प्रदूषण से बढ़ सकती हैं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां

AQI का स्तर 400 के पार पहुंचना गंभीर स्थिति का संकेत है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और बदलते मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp